वाराणसी मंडल में स्वच्छता ही सेवा-2026 का समापन

वाराणसी। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वाराणसी मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ पखवाड़े का समापन समारोह लहरतारा स्थित रेलवे अधिकारी क्लब में हुआ। इस दौरान स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले रेलकर्मियों, स्टेशनों, डिपो, कॉलोनियों और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
1,627 गतिविधियों में 28 हजार से अधिक की भागीदारी
‘स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ थीम पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले अभियान में करीब 1,627 गतिविधियां आयोजित की गईं। मंडल के अनुसार इनमें लगभग 28,320 रेलकर्मी, निविदा कर्मी, स्वयंसेवी संस्थाएं, एनजीओ और स्काउट-गाइड सदस्य शामिल हुए।
पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन और वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया। विभिन्न स्टेशनों पर प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता शपथ और श्रमदान भी हुआ। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प दिलाया गया।
बनारस और गाजीपुर सिटी स्टेशन सम्मानित
सर्वाधिक स्वच्छ स्टेशन की NSG-2 श्रेणी में बनारस और NSG-3 श्रेणी में गाजीपुर सिटी को पुरस्कार मिला। खजुराहो वंदे भारत, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस और आनंदविहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित ट्रेनों की श्रेणी में सम्मानित किया गया।
चित्रकला, वाद-विवाद और कबड्डी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गांधी जयंती पर अपर्णा यादव ने थामी स्वच्छता की कमान, गांधी प्रतिमा और चबूतरे की खुद की सफाई

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

गांधी जयंती पर ईको गार्डन में सवर्ण मोर्चा का विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री

यूपी पुलिस को मिले 87 नए इंटरसेप्टर वाहन, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी; हादसों पर लगेगी लगाम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).