यूपी के 19 संभागीय परिवहन कार्यालयों में लगा परिवहन मेला, 6.30 करोड़ रुपये का टैक्स जमा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने राजस्व बढ़ाने और वाहन स्वामियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए शनिवार को प्रदेश के सभी 19 मंडलीय और संभागीय परिवहन कार्यालयों में परिवहन मेले का आयोजन किया। इन मेलों के जरिए 3623 लाभार्थियों को विभिन्न सेवाओं का लाभ मिला, जबकि बकाया कर के रूप में 6.30 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कराया गया। इसके अलावा 11.60 लाख रुपये की ईवी सब्सिडी वितरित करने की कार्रवाई भी की गई।
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि परिवहन मेले का उद्देश्य विभागीय राजस्व में वृद्धि के साथ वाहन स्वामियों और आम नागरिकों को परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। मेले में ट्रांसपोर्ट यूनियनों के पदाधिकारियों, वाहन स्वामियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
अपर परिवहन आयुक्त (प्रशासन) चित्रलेखा सिंह के मुताबिक, मेले का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों, मंडलायुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों ने किया। वाहन स्वामियों की सुविधा के लिए अलग-अलग बकाया वसूली, शास्ति छूट, पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और स्क्रैपेज काउंटर बनाए गए थे। यहां लंबित कर जमा करने पर नियमानुसार शास्ति में छूट, नए वाहनों का तत्काल पंजीकरण, फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट जारी करने और उनके नवीनीकरण जैसी सुविधाएं दी गईं।

पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर नए वाहन की सुविधा
मेले में अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्रों (RVSF) पर पुराने वाहन स्क्रैप कराने के बाद नया वाहन खरीदने वालों को स्क्रैपेज प्रमाणपत्र के आधार पर पंजीकरण की सुविधा दी गई। निजी वाहनों को व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित कराने के इच्छुक वाहन स्वामियों को भी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही वाहन स्वामित्व हस्तांतरण, ड्राइविंग लाइसेंस, चालान, ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन से जुड़ी जानकारी दी गई।
विभाग की ओर से एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाने के लिए भी जागरूक किया गया। वाहन पंजीयन पुस्तिकाओं में वाहन स्वामियों के वास्तविक मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा भी उपलब्ध रही।
एनसीआर में पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने पर जोर
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मेरठ, गाजियाबाद और सहारनपुर संभागों में पुराने वाहनों के संचालन के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई और परिवर्तन योजना की जानकारी दी गई। वाहन स्वामियों को पुराने BS-I, BS-II, BS-III और BS-IV वाहनों को स्क्रैप कराकर नए BS-VI वाहनों की खरीद और पंजीकरण के लिए प्रेरित किया गया।
मेले में इलेक्ट्रिक वाहन डीलरों, स्क्रैप सेंटरों और ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के प्रतिनिधियों ने भी स्टॉल लगाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इस पहल का मकसद परिवहन सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के साथ विभागीय राजस्व में बढ़ोतरी करना है।

लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अवध बार एसोसिएशन चुनाव में जीसी वर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, कुलदीप पति त्रिपाठी को 57 वोटों से हराया

फसल नुकसान पर सीएम योगी सख्त,जिलाधिकारियों को तत्काल मुआवजे के निर्देश

प्रदेश के 19 परिवहन कार्यालयों में लगा मेला, 6.30 करोड़ रुपये का बकाया टैक्स जमा

15 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले,अनुराग श्रीवास्तव बने कृषि उत्पादन आयुक्त,झांसी को मिला नया मंडलायुक्त
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).