पीएम सूर्य घर योजना में यूपी देश में नंबर वन, ए.के. शर्मा बोले- अब रुकना नहीं, और तेजी से बढ़ना है

लखनऊ। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश के देश में प्रथम स्थान हासिल करने के अवसर पर यूपीनेडा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
सामूहिक प्रयास का परिणाम है उपलब्धि
ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने यूपीनेडा के अधिकारियों-कर्मचारियों, सोलर क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स और प्रदेशवासियों को भी बधाई दी।
उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश का देश में प्रथम स्थान हासिल करना किसी एक व्यक्ति या संस्था की उपलब्धि नहीं है। यह विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों, सोलर क्षेत्र से जुड़े लोगों और प्रदेश के नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
यूपीनेडा को बताया गौरवशाली संस्था
मंत्री ने कहा कि यूपीनेडा पूरे प्रदेश के लिए एक गौरवशाली संस्था है। देश में प्रथम स्थान हासिल करना यूपीनेडा की पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस उपलब्धि के बाद रुकना नहीं है, बल्कि सौर ऊर्जा के विस्तार की गति को और तेज करना है।
उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में रूफटॉप सोलर के विस्तार को लगातार बढ़ाने और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करने को कहा।
पुराने प्रयासों को किया याद
ए.के. शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन की शुरुआत हुई थी, उस समय इसकी संख्या काफी कम थी। उन्होंने बताया कि उस दौर में अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने विश्वास जताया था कि एक दिन यूपीनेडा देश में प्रथम स्थान हासिल करेगा।
मंत्री ने कहा कि आज यह उपलब्धि हासिल हुई है और इसका श्रेय पूरी टीम की मेहनत को जाता है।
सौर ऊर्जा को बताया प्रकृति की सेवा
ए.के. शर्मा ने कहा कि रूफटॉप सोलर केवल बिजली की जरूरत पूरी करने का माध्यम नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और प्रदूषण कम करने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाना प्रकृति की सेवा भी है। प्रदेश में अधिक से अधिक घरों को रूफटॉप सोलर से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
गुजरात के अनुभव का भी किया उल्लेख
मंत्री ने गुजरात में अपने पूर्व कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के प्रथम सोलर पार्क के लिए जमीन तलाशने का दायित्व उन्हें सौंपा था। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में शुरू हुआ अभियान अब व्यापक रूप ले चुका है और उत्तर प्रदेश भी इसमें तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अधिकारी और स्टेकहोल्डर्स रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव ऊर्जा रणवीर प्रसाद, यूपीनेडा निदेशक रविंद्र कुमार, सचिव पंकज सिंह सहित विभागीय अधिकारी, यूपीनेडा के अधिकारी-कर्मचारी और सोलर क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumar Sharma
मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ बनेगा AI और डीप टेक का हब, योगी ने HCL टेक सिटी फेज-2 की रखी आधारशिला

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय सम्मान, ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को दी तेजी से काम करने की हिदायत

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).