Sun, Oct 25
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।★ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज़ का दैनिक कार्यक्रम। साइबर सुरक्षा और एआई को लेकर कार्यक्रम बंथरा स्थित फोरेंसिक संस्थान कानपुर रोड। सायंकाल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।★ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में सेना कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भारतीय सेना से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेना को अगले 20 से 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण अपनाना होगा। साथ ही, भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखते हुए तत्काल और उभरती चुनौतियों से निपटने की क्षमता भी मजबूत करनी होगी।★ लखनऊ में ED का अधिकारी दीपक कुमार मनी लॉन्ड्रिंग के मामले को सुलटाने के लिए रिश्वत ले रहा था। दीपक ने ED ऑफिस में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज द्विवेदी को रिश्वत लेने दिल्ली भेजा था, जहां वो पकड़ा गया। इसके बाद ED के अधिकारी दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।★ लखनऊ। बागेश्वरी अपार्टमेंट के लिए 26 अक्टूबर से पंजीकरण। LDA की शारदानगर विस्तार योजना में शुरू होगी बुकिंग। 35 लाख रुपये में मिलेगा दो बेडरूम का फ्लैट। 55.25 वर्गमीटर के कुल 936 फ्लैट उपलब्ध होंगे। PM आवास योजना में 312 मकान भी मिलेंगे। 40.25 वर्गमीटर के मकान की कीमत 8.99 लाख रुपये। पात्र लाभार्थियों को ढाई लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सब्सिडी के बाद लाभार्थियों को देने होंगे 6.50 लाख रुपये।★ नमो घाट पर आयोजित इस एयर शो को देखने के लिए दर्शकों के प्रवेश को लेकर स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वाराणसी में कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जबकि गंगा में नावों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को वाराणसी पहुंचकर एयर शो के समापन समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान मिर्जामुराद स्थित अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे, जहां करीब 1,000 लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तैयारियां की गई हैं, जिनमें शंखनाद, डमरू वादन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुष्पवर्षा शामिल हैं।★ वाराणसी। नमो घाट पर एयर शो का दूसरा प्रदर्शन, कल PM मोदी होंगे समापन समारोह में शामिल। वाराणसी के नमो घाट पर भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आज दूसरा प्रदर्शन होगा। एयर शो सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर गंगा के ऊपर हवाई करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम, राफेल, सुखोई-30 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। एयर शो के दौरान तेज रफ्तार फ्लाईपास्ट, हवाई फॉर्मेशन और वायुसेना के कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।★ हैदराबाद। ₹1.56 करोड़ की विदेशी करेंसी के साथ दो यात्री गिरफ्तार। DRI हैदराबाद ने एयरपोर्ट पर दो यात्रियों को रोका। मलेशिया जा रही फ्लाइट के यात्रियों के बैग से विदेशी करेंसी बरामद। दोनों के पास से करीब ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त। वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कस्टम्स एक्ट के तहत कार्रवाई, जांच जारी।★ लखनऊ । आज रामपुर जाएंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव।★ पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि नेताओं को वो मांगे नहीं उठानी चाहिए जो जनता की आवाज नहीं है, देश में सत्ता का परिवर्तन हो ऐसा जनता की मांग नहीं।★ मुंबई एयरपोर्ट पर करोड़ों की गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार।

चिकित्सक समाज के लिए भगवान के समान, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

By Syed Fiza Khatoon·25 Oct 2026 03:38 PM (IST)
0
चिकित्सक समाज के लिए भगवान के समान, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

आईएमए लखनऊ के वार्षिक समारोह में लगभग 90 चिकित्सक सम्मानित, आठ को मिले विशेष पुरस्कार

आयुष्मान भारत से गरीबों और वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा, प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर जोर

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), लखनऊ शाखा के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। आईएमए भवन, रिवर बैंक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने चिकित्सकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान के समान हैं। उनके ज्ञान, सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता से लोगों को नया जीवन मिलता है। चिकित्सकों का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज एवं सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को उपचार की सुविधा मिल रही है। वहीं, 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य सुरक्षा का विस्तार किया गया है, जिससे बुजुर्गों को उपचार में आर्थिक सहायता मिल सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों, चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से आम लोगों को अपने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने स्वदेशी वैक्सीन, वैज्ञानिक अनुसंधान और स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की अपनी क्षमता प्रदर्शित की है।

मौर्य ने कहा कि चिकित्सकों को निर्भीक होकर सेवाएं देने के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। चिकित्सकों एवं चिकित्सा संस्थानों के साथ धमकी, दबाव अथवा अनुचित व्यवहार नहीं होना चाहिए। अस्पतालों के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों, आवश्यक अनुमतियों और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी है। साथ ही, चिकित्सा संस्थानों को निर्धारित मानकों और मरीजों के हितों का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। सरकार चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान तथा चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आईएमए लखनऊ द्वारा चिकित्सा शिक्षा, विशेषज्ञ व्याख्यान, ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान, सीपीआर प्रशिक्षण, कैंसर जागरूकता और चिकित्सक कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “सर्वे भवन्तु सुखिनः” का संदेश संपूर्ण मानवता के कल्याण की भावना को अभिव्यक्त करता है। चिकित्सक इसी सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में योगदान दें।

समारोह में आईएमए लखनऊ की मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। चिकित्सा सेवा, संगठनात्मक सहयोग और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए लगभग 90 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। आठ चिकित्सकों—डॉ. अर्चिका गुप्ता, डॉ. नीरज टंडन, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. सीमा मेहरोत्रा, डॉ. शिप्रा नाथ, डॉ. सुधा सिंह और डॉ. वंदना सोलंकी—को विभिन्न श्रेणियों में विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा, आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना, मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक, संगठन के पदाधिकारी तथा सदस्य चिकित्सक अपने परिजनों के साथ उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

21 Oct 2026

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

24 Oct 2026

सरकार और जनता के बीच पारदर्शी संवाद से अफवाहों और गलतफहमियों पर लगेगी रोक: विशाल सिंह

21 Oct 2026

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

21 Oct 2026

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

21 Oct 2026

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

21 Oct 2026

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

22 Oct 2026

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

21 Oct 2026

वाराणसी में आयुष मंत्री का जनसंपर्क, स्नातक-शिक्षक प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट