SCO बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह, ताजिकिस्तान के दुशान्बे में 19-20 अक्टूबर को होगी 25वीं बैठक

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे का दौरा करेंगे। इस दौरान वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शासनाध्यक्ष परिषद (CHG) की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में सदस्य देशों के बीच आर्थिक और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के साथ क्षेत्रीय साझेदारी को विस्तार देने पर चर्चा होगी।
बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, कनेक्टिविटी, नवाचार तथा सांस्कृतिक एवं मानवीय आदान-प्रदान जैसे प्रमुख विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही सदस्य देशों के बीच जारी सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा होगी और संगठन के वित्तीय एवं संस्थागत कामकाज से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर रहेगा जोर
भारत शंघाई सहयोग संगठन के विभिन्न तंत्रों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहा है। स्टार्टअप और नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा लोगों के बीच आपसी संपर्क एवं आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भारत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से योगदान देता रहा है।

दुशान्बे में होने वाली यह बैठक भारत को एससीओ के अन्य सदस्य देशों के साथ व्यावहारिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी। ऐसे में व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय संपर्क जैसे विषयों पर होने वाला विचार-विमर्श सदस्य देशों के बीच सहयोग की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होगा।
मॉस्को में हुई थी पिछली बैठक
शंघाई सहयोग संगठन की शासनाध्यक्ष परिषद की पिछली बैठक 18 नवंबर, 2025 को रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित हुई थी। उस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया था। इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दुशान्बे में होने वाली 25वीं बैठक में भारत का पक्ष रखेंगे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

अमेरिका की राजनीति में भारतीय मूल का नया अध्याय, रंजीव पुरी बने मिशिगन हाउस के स्पीकर-इलेक्ट

फ्लोरिडा से अमेरिकी कांग्रेस तक पहुंचीं पिया डांडिया, भारतीय मूल की पहली महिला बनकर रचा इतिहास

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

एवरेस्ट की धरती पर लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, विदेशी पर्यटक की मौत से मचा हड़कंप
टॉप रीड्स

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).