Sun, Oct 18
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।★ लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट लखनऊ। हत्याकांड की मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कोर्ट में सरेंडर के लिए अर्जी दाखिल की। नौ दिनों से फरार श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की तलाश में पुलिस की 10 टीमें जुटी हैं। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है, गैर-जमानती वारंट भी जारी हो चुका है। 9 अक्टूबर को अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हुई थी। नेपाल में ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देने की चर्चा, लखनऊ से सीतापुर और बहराइच के रास्ते पहुंचने का दावा।★ मेरठ। अमित कश्यप हत्याकांड: पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,पति की हत्या कर 10 बार सांप से डंसवाया था अमित कश्यप को।★ अनंत सिंह के बयान पर RJD का बड़ा हमला.. 'नीतीश कुमार इस पर जवाब दें'- RJD आपको बता दें, बाहुबली नेता अनंत सिंह ने कहा है कि 'मैंने नीतीश कुमार के साथ रहते 9 मर्डर करवाए'।★ लखनऊ: मां चंद्रिका देवी मंदिर के कपाट खुले। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर। सुबह से ही मंदिर में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालु। गोमती का जलस्तर घटा, मार्ग से हटा जलभराव। रास्तों की सफाई के बाद आवागमन सुचारु हुआ। बैरियर पर वाहनों को रोककर पैदल गए श्रद्धालु।★ वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक मकान में धमाका, दो मंजिला मकान जमींदोज।★ मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, टैक्स में राहत की उम्मीद और ट्रम्प के ईरान पर हमला न करने के ऐलान का असर।★ भारतीय रेलवे ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया है। सितंबर में 13.55 करोड़ टन माल की ढुलाई की। यह पिछले साल सितंबर के मुकाबले 6.14 फीसदी अधिक है। बिजलीघरों तक कोयला पहुंचाने के लिए भी रेलवे ने मालगाड़ियों की संख्या बढ़ाई। महीने के दौरान कोयले की ढुलाई में सालाना आधार पर 9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।★ बिहार के वैशाली में गंगा में नाव डूबी, 13 मौतें, मरने वालों में एक ही परिवार की 7 बच्चियां; सभी श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे।★ ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, दुर्गा पंडाल जा रही थीं, आरोप- हमलावर नशे में थी, खुद को पूर्व सीएम की भतीजी बताया।★ यूपी: पीजी करने वाले डॉक्टरों को दस साल करनी होगी सरकारी सेवा, छोड़ने पर देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड।

ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर काल बनकर टूटा धान से लदा ट्रक, 14 की मौत, 29 घायल; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

By News Desk·18 Oct 2026 11:07 AM (IST)
0
ग्वालियर में श्रद्धालुओं पर काल बनकर टूटा धान से लदा ट्रक, 14 की मौत, 29 घायल; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। नवरात्रि के दौरान माता के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की भीड़ में धान से लदा एक बेकाबू ट्रक घुस गया। ट्रक लोगों को कुचलता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों में महिलाएं, बच्चे, किशोर और बुजुर्ग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

बैरिकेड तोड़कर श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसा ट्रक

नवरात्रि के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान धान से भरा ट्रक ढलान वाले रास्ते पर अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सड़क पर बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन ट्रक उन्हें तोड़ते हुए आगे बढ़ गया।

इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बेकाबू ट्रक सड़क किनारे मौजूद श्रद्धालुओं और दुकानों को टक्कर मारता हुआ मंदिर के प्रवेश द्वार और बाहरी दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की बाहरी दीवार का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए।

हादसे के बाद मची अफरातफरी, 29 लोग घायल

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया। हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है और उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान की प्रक्रिया भी शुरू की गई। घटना से प्रभावित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

बैरिकेड के बावजूद प्रतिबंधित रास्ते पर कैसे पहुंचा ट्रक?

हादसे के बाद सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मंदिर की ओर जाने वाले इस मार्ग पर ढलान है और भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित थी। इसके बावजूद धान से लदा ट्रक बैरिकेड पार कर श्रद्धालुओं के बीच कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

प्रशासन ने ट्रक की तकनीकी जांच के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की टीम को भी लगाया है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वाहन अनियंत्रित कैसे हुआ और हादसे के पीछे तकनीकी खराबी या कोई अन्य कारण था या नहीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल लोगों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी घायलों का निशुल्क उपचार कराने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और राकेश शुक्ला को ग्वालियर पहुंचकर प्रभावित परिवारों और घायलों की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘’ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में हुए एक भीषण हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुःखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

16 Oct 2026

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

16 Oct 2026

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

16 Oct 2026

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

16 Oct 2026

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

16 Oct 2026

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

16 Oct 2026

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16 Oct 2026

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16 Oct 2026

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग