2017 से पहले सवालों में घिरी महिला सुरक्षा, अब सशक्तीकरण की नई पहचान: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले महिला सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में रहने वाला उत्तर प्रदेश अब नारी सुरक्षा और सशक्तीकरण की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति, तकनीक आधारित निगरानी और त्वरित पुलिस कार्रवाई से महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश में उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। शारदीय नवरात्रि की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी के तप और संकल्प का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं।
मिशन शक्ति से मजबूत हुआ सुरक्षा तंत्र
योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मिशन शक्ति के पांच चरणों, सेफ सिटी परियोजना, मिशन शक्ति केंद्रों और महिला बीट पुलिसिंग के जरिए प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को सशक्त किया गया है। अपराध और अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति, जनजागरूकता अभियान और पुलिस की सक्रियता से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया है।
पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 44 हजार के पार
मुख्यमंत्री के अनुसार, 20 प्रतिशत आरक्षण के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या 10 हजार से बढ़कर 44 हजार से अधिक हो गई है। उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
तीन महिला पीएसी बटालियनों का गठन
महिला सुरक्षा और पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी पासी, गोरखपुर में वीरांगना झलकारी बाई कोरी और बदायूं में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के नाम पर तीन महिला पीएसी बटालियनों का गठन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सुरक्षा से सशक्तीकरण तक की यह यात्रा ‘सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी में अवैध एंबुलेंस पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 772 के चालान और 135 बंद

यूपी में 85,854 मतदाता विलोपन फॉर्म में कारण का जिक्र नहीं होने का दावा, अमिताभ ठाकुर ने मांगी जांच

देवरिया की विभा पांडेय बनीं महिला स्वावलंबन की प्रेरणा, 5000 महिलाओं को हुनर से जोड़ा

लखनऊ में रामायण की भव्य झलक, 500 ड्रोन ने आसमान में रचा अद्भुत नजारा
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).