मनौतियों के राजा का तैयार हो रहा है सबसे बड़ा पंडाल

14 से 25 सितंबर तक झूलेलाल वाटिका में होगा गणेश उत्सव
लखनऊ। राजधानी का सबसे बड़ा गणेश उत्सव मनाया जाने वाला झूलेलाल घाट पर इस वर्ष 14 से 25 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। गणेश उत्सव को लेकर तैयारी जोरो पर चल रही है। गणेश प्राकट्य कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव का पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से करीब 60 कारीगर पिछले एक माह से तैयार कर रहे हैं।
इस बार पंडाल मन्दिर की थीम पर तैयार हो रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाओं व पुरुषों की बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी पूरा पंडाल वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रहेगा। पंडाल 13 हजार वर्ग फीट मैं तैयार हो रहा है पंडाल की ऊंचाई 80 फीट होगी। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार भी भक्त लोग "मनौतियों के राजा गजानन के नाम चिट्ठी" प्रतिदिन प्रात 10:00 से शाम 6:00 बजे तक लिख सकते हैं। पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि इस बार बच्चों के नए-नए झूले आ रहे हैं फास्ट फूड, आइसक्रीम, चाट के स्टाल रहेंगे।
मीना बाजार में महिलाओं के श्रृंगार संबंधी सारी सामग्री के स्टॉल रहेंगे। अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल ने बताया कि पूरा परिसर मैले जैसा रहेगा जिसमें सभी प्रकार के समान लोग खरीद सकेंगे। उन्होंने बताया कि भक्त लोग मनौतियों के राजा के दर्शन प्रातः 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक कर सकेंगे बप्पा की आरती सुबह 9:00 बजे और शाम 6:00 बजे हो होगी। योगेश बंसल ने बताया कि कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के संगीत निर्देशन में प्रतिदिन भजन संध्या व नृत्य नाटिका का मंचन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े से की मुलाका

बलिया-आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के संकेत

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).