हनुमान ध्वज पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ ध्वज पूजन
(बलिया)। सार्वजनिक रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले श्रीरामलीला महोत्सव को लेकर मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में विधि-विधान से हनुमान ध्वज पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित संतोष कुमार द्विवेदी ने पूजन संपन्न कराया। ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला महोत्सव को लेकर श्रद्धा, उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया।
पूजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बजरंगबली का स्मरण करते हुए रामलीला के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन की कामना की। हनुमान जी के ध्वज को स्थापित कर आयोजन की पूरी जिम्मेदारी बजरंगबली को सौंपते हुए लोगों ने विश्वास जताया कि अब उनके आशीर्वाद से रामलीला महोत्सव सकुशल और भव्य रूप से संपन्न होगा।

समिति के अनुसार जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में 11 से 22 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम सात बजे से रात 12 बजे तक श्रीरामलीला का मंचन होगा। इसमें आदर्श राम-कृष्ण लीला संस्थान श्रीधाम वृंदावन तथा उत्तराखंड के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, समाजसेवी रामदरस यादव, क्रांति, राजेश गुप्ता, शशि प्रकाश कुशवाहा, केपी यादव, राजू सिंह चंदेल, डॉ. आरएस वर्मा, राजू सोनी, राजू चौहान, कृष्णा वर्मा, मुंशी यादव, मनन सोनी, हरे राम गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामायण ठाकुर,मुन्ना गोंड सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

चुनाव नजदीक, ECI के आदेश से पहले ही पात्र अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग

दिवाली पर लखनऊ को बड़ी सौगात, शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर होगा शुरू
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).