दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर शांति बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील

बलिया। आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार शाम नगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, आयोजक और स्थानीय लोग शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की। उन्होंने पूजा समितियों और आयोजकों से त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
नियमों का पालन करने की अपील
थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी पूजा समितियां और आयोजक निर्धारित नियमों का पालन करें। दुर्गा पूजा एवं दशहरा कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने आयोजकों से प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग करें।

आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील
बैठक में पूजा और दशहरा आयोजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से कार्यक्रमों के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने की अपील की।
बैठक में राजेश कुमार, दीपू, ओके जायसवाल, रामायण जयप्रकाश जायसवाल ठाकुर, मुन्ना पांडेय, सुरेश सोनी सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
पुलिस-प्रशासन ने सभी से मिलकर त्योहार को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

हनुमान ध्वज पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

चुनाव नजदीक, ECI के आदेश से पहले ही पात्र अधिकारियों के ट्रांसफर की मांग

दिवाली पर लखनऊ को बड़ी सौगात, शहर का सबसे ऊंचा फ्लाईओवर होगा शुरू
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).