परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी निलंबित

लखनऊ। प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत परिवहन विभाग ने प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री के निर्देश पर परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन ने प्रयागराज के यात्री/मालकर अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में रणवीर सिंह चौहान को कार्यालय परिवहन आयुक्त, मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
प्रवर्तन वाहन में प्राइवेट व्यक्ति के कैश गिनने का मामला
परिवहन आयुक्त के अनुसार, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), कानपुर की ओर से मामले की जानकारी दी गई थी। इसमें बताया गया कि प्रयागराज के प्रवर्तन दल के वाहन में एक प्राइवेट व्यक्ति नोट गिनता हुआ दिखाई दिया। बताया गया कि उक्त प्रवर्तन वाहन यात्री/मालकर अधिकारी प्रयागराज से संबंधित है।
जांच में यह भी सामने आया कि प्रवर्तन वाहन में प्राइवेट व्यक्ति कैश गिन रहा था, जबकि मौके पर यात्री/मालकर अधिकारी और प्रवर्तन स्टाफ मौजूद नहीं दिखाई दे रहे थे। विभाग ने इस स्थिति को गंभीर और आपत्तिजनक माना है।
अवैध वसूली की आशंका पर कार्रवाई
परिवहन विभाग के मुताबिक, प्रथम दृष्टया इस मामले के लिए रणवीर सिंह चौहान को जिम्मेदार पाया गया है। विभाग का कहना है कि प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान प्राइवेट व्यक्ति के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने की स्थिति सामने आई, जिससे अधिकारी के अपने स्टाफ पर नियंत्रण को लेकर भी सवाल उठे हैं।
मामले में संबंधित प्राइवेट व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। विभाग के अनुसार, इस घटनाक्रम से परिवहन विभाग की छवि प्रभावित हुई है।
एक महीने में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
रणवीर सिंह चौहान के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की जांच के लिए वी.के. सिंह, उप परिवहन आयुक्त (नगर परिवहन), उत्तर प्रदेश को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जांच अधिकारी को पूरी प्रक्रिया संपन्न कर एक माह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
निलंबन अवधि में रणवीर सिंह चौहान को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता तथा अर्ध औसत वेतन/अर्ध वेतन पर देय अवकाश के बराबर राशि और उस पर देय महंगाई भत्ता देय होगा।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गांधी भवन लखनऊ में 157वीं गांधी जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम: डीएम

कुश्ती के अखाड़े में गूंजा यूपी का दम, गोरखपुर-सहारनपुर-वाराणसी के पहलवान छाए
टॉप रीड्स

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).