Fri, Nov 6
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।

दुबग्गा मंडी में जलभराव पर मंडी निदेशक का औचक निरीक्षण

By Syed Fiza Khatoon·26 Sept 2026 02:59 PM (IST)
0
दुबग्गा मंडी में जलभराव पर मंडी निदेशक का औचक निरीक्षण

लखनऊ। लगातार हो रही बारिश के बीच दुबग्गा मंडी में जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। मंडी परिसर के कुछ हिस्सों में पानी जमा मिलने पर उन्होंने मौके पर ही जल निकासी की व्यवस्था कराई और अपनी मौजूदगी में नालियों की सफाई कराकर व्यवस्था सुचारू कराई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नालियों और जल निकासी व्यवस्था की स्थिति को स्वयं देखा। कुछ स्थानों पर नालियों की समुचित सफाई नहीं मिलने पर उन्होंने मंडी सचिव को फटकार लगाई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

मौके पर कराई नालियों की सफाई

मंडी निदेशक के निर्देश पर कर्मचारियों ने नालियों में जमा कूड़ा और सिल्ट हटाने का काम शुरू किया। उन्होंने स्वयं मौके पर रहकर सफाई कार्य की निगरानी की और अवरुद्ध जल निकासी को सुचारू कराया। इसके बाद जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी की व्यवस्था की गई।

जलभराव वाले स्थानों पर पहले से तैयारी के निर्देश

मंडी निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगातार बारिश को देखते हुए परिसर में जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। जिन स्थानों पर पानी जमा होने की आशंका है, वहां पहले से आवश्यक इंतजाम किए जाएं। उन्होंने नालियों में कूड़ा और सिल्ट जमा न होने देने तथा बारिश के दौरान पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

सफाई व्यवस्था में शिथिलता मिलने पर मंडी सचिव को चेतावनी देते हुए मंडी निदेशक ने कहा कि दोबारा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई कार्य से जुड़े ठेकेदार के काम की नियमित निगरानी करने और लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

किसानों और व्यापारियों को परेशानी न हो

मंडी निदेशक ने कहा कि बारिश के दौरान किसानों और व्यापारियों को मंडी परिसर में आवागमन या कारोबार करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जल निकासी और सफाई व्यवस्था को हर समय क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से मंडी परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Syed Fiza Khatoon

सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

03 Nov 2026

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

03 Nov 2026

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

03 Nov 2026

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

04 Nov 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

04 Nov 2026

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

03 Nov 2026

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन

03 Nov 2026

अखिलेश के वाराणसी दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज भरा सोशल मीडिया पोस्ट