मूसलाधार बारिश में डीएम-नगर आयुक्त ने शहर का किया निरीक्षण

लखनऊ। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच शहर में जलभराव और जल निकासी व्यवस्था की निगरानी तेज कर दी गई है। शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति, नालियों और पंपिंग स्टेशनों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित टीमों को अलर्ट रहने और जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
कई प्रमुख स्थानों का लिया जायजा
अधिकारियों ने जोन-4 के ताज अंडरपास, गोमती नगर पंपिंग स्टेशन, जनेश्वर मिश्र रेलवे अंडरपास और कठौता झील के पास सपना स्वीट्स क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जल निकासी की स्थिति और पंपिंग व्यवस्था को देखा गया।
इसके बाद जोन-3 में जानकीपुरम पंपिंग स्टेशन, बैरल नंबर-2 और बंधा रोड क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जल निकासी और बारिश के दौरान किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली।
सभी जोनों में नगर निगम की टीमें सक्रिय
नगर निगम की टीमें शहर के सभी जोनों में सक्रिय हैं। संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही नालियों और जल निकासी मार्गों की सफाई कर पानी की निकासी सुनिश्चित करने का काम किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने बारिश के कारण सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम से निगरानी
जिलाधिकारी और नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम पहुंचकर बारिश से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी भी की। अधिकारियों ने जलभराव और अन्य शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि जलभराव, गिरे हुए पेड़ या बारिश से जुड़ी किसी अन्य समस्या की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1533 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इसके अलावा नागरिक 9219902911, 9219902912, 9219902913 और 9219902914 नंबरों पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बारिश को देखते हुए टीमें अलर्ट
लगातार बारिश के मद्देनजर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

योगी आदित्यनाथ पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

विश्वामित्र संग मिथिला पहुंचे राम-लक्ष्मण, रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला ने बांधा समां

नवरात्र पर जनभवन में 5100 कन्याओं का होगा पूजन, प्रेरणा परिवार करेगा भव्य आयोजन
टॉप रीड्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान माँ कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता और नए भारत की भाग्य विधाता बन रही यूपी की नारी: सीएम

मिशन शक्ति: लखनऊ की चार छात्राओं ने संभाली एक दिन की निदेशक की जिम्मेदारी

पूर्व विधायक गोरख पासवान ने दिव्यांग राम भरोसा यादव को दी ट्राईसाइकिल

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

यूपीकॉन ने लॉन्च किया ‘उद्यमी बडी’, युवाओं को उद्यमिता की राह दिखाएगा

दवा खरीदना हुआ महंगा, बीपी और हृदय रोग के मरीजों की बढ़ी परेशानी





Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).