अयोध्या चढ़ावा प्रकरण में वरिष्ठ पदाधिकारियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग

अयोध्या। अयोध्या स्थित श्रीरामजन्मभूमि से जुड़े चढ़ावा प्रकरण में आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत सभी संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की स्वतंत्र जांच की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मु0अ0सं0 90/2026, थाना श्रीरामजन्मभूमि, अयोध्या के विवेचक को पत्र भेजा है।
पत्र में अमिताभ ठाकुर ने अब तक सामने आए विभिन्न साक्ष्यों और जांच में सामने आई कमियों के आधार पर मामले की विस्तृत समीक्षा किए जाने की मांग की है। उन्होंने प्रथम एसआईटी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 27 अप्रैल से 5 जून 2026 के बीच करीब 70 घटनाओं का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट में चढ़ावे की गणना, सीसीटीवी व्यवस्था, सुरक्षा तथा पर्यवेक्षण से जुड़ी कथित कमियों का भी जिक्र किया गया है।
अमिताभ ठाकुर ने पत्र में गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव के कथित जेल-बयान, पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह के बयान और चंपतराय के एक पत्र में सामने आए तथ्यों का भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार, इन सभी तथ्यों को जांच के दायरे में लेकर संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का स्वतंत्र रूप से परीक्षण किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने विवेचक से अनुरोध किया है कि संबंधित अवधि में ट्रस्ट से जुड़े सभी प्रासंगिक व्यक्तियों और पदाधिकारियों की भूमिका, अधिकार, पर्यवेक्षण व्यवस्था, नियुक्तियों तथा निर्णय लेने की प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की जाए। साथ ही प्रत्येक संबंधित व्यक्ति की भूमिका के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट निष्कर्ष तक पहुंचने की मांग की गई है।
अमिताभ ठाकुर का कहना है कि मामले में सामने आए सभी साक्ष्यों को समग्र रूप से देखते हुए जांच को केवल प्रत्यक्ष रूप से जुड़े व्यक्तियों तक सीमित न रखकर संबंधित अवधि में निर्णय और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी संभालने वाले सभी लोगों की भूमिका भी जांची जानी चाहिए।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

मुंबई से लखनऊ तक फैला तस्करी का नेटवर्क, 7 कीमती बाज बरामद; एक गिरफ्तार

पुलिस के शौर्य और साहस को आईआईए का सलाम, 40 कर्मठ पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने दिल्ली में 'एकता दौड़' को दिखाई हरी झंडी

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).