बलिया में स्कूल बस में बाइक की टक्कर के बाद मारपीट, चालक-परिचालक समेत चार घायल

खारी गांव में शिव मंदिर के पास हुई घटना, विद्यालय संचालक की तहरीर पर पुलिस कर रही कार्रवाई
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के खारी गांव में बुधवार शाम स्कूल वाहन में बुलेट बाइक की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक सवारों ने स्कूल बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विद्यालय संचालक समेत चार लोगों को भी लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विद्यालय संचालक कृष्णपाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके विद्यालय की बस खारी गांव की ओर से बच्चों को छोड़कर वापस आ रही थी। इसी दौरान शिव मंदिर के पास पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा कोल्हुआ गांव निवासी संतोष यादव और परशुराम यादव की बुलेट बाइक स्कूल बस से टकरा गई।
इसके बाद बाइक सवारों और बस चालक मानसिंह के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए चालक मानसिंह और परिचालक जितेंद्र कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने विद्यालय संचालक को मौके पर बुलाने की बात कही।
सूचना मिलने पर विद्यालय संचालक कृष्णपाल यादव समेत स्कूल के अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि घटना के संबंध में बातचीत के दौरान संतोष यादव और परशुराम यादव समेत सात लोगों ने विद्यालय के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मारपीट और शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। भीड़ बढ़ती देख आरोपित वहां से फरार हो गए।
विद्यालय संगठन ने जताई नाराजगी
स्कूल वाहन के चालक और परिचालक पर हमले की घटना को लेकर विद्यालय संगठन ने कड़ी निंदा की है। संगठन ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
तहरीर के आधार पर हो रही कार्रवाई
इस संबंध में नगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का आरोप, दूसरे दिन भी विद्यालय में जुटे ग्रामीण

एसडीएम शरद चौधरी ने सहकर्मियों और पत्रकारों के साथ कराया स्व-गणना, लोगों से की अपील

यूपी में नौकरियों की कमी नहीं, 26 जनवरी तक वितरित होंगे नियुक्ति पत्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

गांवों के शौचालयों की होगी जांच, 10 दिसंबर तक चलेगा केंद्र सरकार का विशेष स्वच्छता अभियान
टॉप रीड्स

यूपी में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की सबसे बड़ी झंझट होगी खत्म! अब दो गवाह लाने की जरूरत नहीं, योगी सरकार बदलने जा रही नियम

डेढ़ लाख लोगों की राह होगी आसान, गौरीगंज और दरोगाखेड़ा में बनेंगे FOB

यूपी चुनाव से पहले शाही ईदगाह मस्जिद पर शुरू हो सकता है नया आंदोलन’, पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की टिप्पणी से सियासी बहस तेज

अखिलेश पर धीरेंद्र शास्त्री का तंज- न कथा कर पाएंगे, न सुन पाएंगे! रामकथा का न्योता देकर बोले- पता है आप नहीं आएंगे

विदेश में भारत को ‘आर्थिक आपदा’ बताने वाले राहुल गांधी से सवाल: GDP के आंकड़े क्यों नहीं रखे? विश्व बैंक और IMF की रिपोर्ट क्या कहती है?

रामकथा पर रोक की मांग या सियासत का नया एजेंडा? धीरेंद्र शास्त्री बोले- कथा रोकोगे तो नमाज पर भी उठेगी आवाज

जनजातीय गौरव दिवस पर सीएम योगी की बड़ी सौगात, 50 हजार विद्यार्थियों को मिले टैबलेट




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).