बलिया-आईजीआरएस में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के संकेत

आईजीआरएस में लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी, सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कई विभागों की रैंकिंग खराब मिलने पर जताई नाराजगी
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की फीडबैक स्थिति की समीक्षा के दौरान 12 विभागों में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा करें और प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई करने तथा लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि जनसुनवाई और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने के साथ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जिलाधिकारी संदर्भ और मुख्यमंत्री संदर्भ से जुड़ी शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने को कहा। उन्होंने बताया कि इन मामलों की समीक्षा शासन स्तर से प्रतिदिन की जा रही है, इसलिए लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कई योजनाओं की रैंकिंग खराब मिलने पर नाराजगी
जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड की भी समीक्षा की। इस दौरान पीएम सूर्य घर योजना, फैमिली आईडी, ओडीओपी और मंडी रसड़ा की रैंकिंग सी, जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना और स्टांप की रैंकिंग डी पाई गई। वहीं मातृत्व-शिशु योजना की रैंकिंग ए और निर्माण कार्य की रैंकिंग बी रही।खराब रैंकिंग वाले विभागों की स्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को तत्काल संबंधित विभागों को हैंडओवर करने तथा लंबित परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम की एक, राज्य सेतु निगम लिमिटेड की तीन परियोजनाओं, अग्निशमन केंद्र, आवास विकास, यूपी सिडको तथा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की सात परियोजनाओं सहित उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम की एक परियोजना की वित्तीय प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से परियोजनाओं में तेजी लाते हुए विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, डीडीओ आनंद प्रकाश एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

योगी सरकार की प्रशासनिक दक्षता से 30 साल पुराना नजूल भूमि विवाद सुलझा

मेटा के अलर्ट पर 10 मिनट में युवक के घर पहुंची बरेली पुलिस, आत्महत्या से बचाई जान

बसपा ने बलिया में किया संगठनात्मक बदलाव, श्रवण भारती बने जिलाध्यक्ष
टॉप रीड्स

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

सेमरी में सोनू यादव की हत्या के मामले में चार नामजद भेजे गए जेल



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).