Mon, Sep 28
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।★ वसुधैव कुटुंबकम भूल जाइए, अब परिवार एक रखना बड़ी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट जज बोले- परिवार के विवादों में थोपा फैसला न्याय नहीं लगता, मध्यस्थता सबसे बेहतर।★ अब NTA ऑफिस की सुरक्षा CISF के हवाले, NEET पेपर लीक के बाद बदलाव, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी।★ सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी, कहा- रामकाज में कालनेमि भी घुसेंगे, इनसे रहें सावधान।★ TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला, बोले- रिवॉल्वर दिखाकर मुझे कार से खींचने की कोशिश की, शीशे तोड़े; 4 महीने में चौथा अटैक।★ तमिलनाडु सरकार ने RTI पर आदेश वापस लिया, कहा था- पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे; पहले भी 3 फैसलों पर यू-टर्न।★ इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, सभी यात्री सुरक्षित; 47 दिन में इंडिगो से जुड़ा छठा मामला।★ UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 0.4% MDR लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई।★ AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे, इस साल 3 बार में 23% दाम बढ़े; एल्युमीनियम, कॉपर, क्रूड ऑयल महंगा होने का असर।★ कोहली-गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, पहला वनडे 8 विकेट से जीता; विराट ने सबसे तेज 15 हजार रन बनाए।★ वांगचुक ने सरकार को 2 अक्टूबर की डेडलाइन दी, कहा- लद्दाख मामले पर जरूरी कदम नहीं उठाए गए, प्रदर्शन करेंगे; पिछले साल लद्दाख में हिंसा हुई थी।★ वसुधैव कुटुंबकम भूल जाइए, अब परिवार एक रखना बड़ी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट जज बोले- परिवार के विवादों में थोपा फैसला न्याय नहीं लगता, मध्यस्थता सबसे बेहतर।★ अब NTA ऑफिस की सुरक्षा CISF के हवाले, NEET पेपर लीक के बाद बदलाव, संवेदनशील क्षेत्रों में होगी कड़ी निगरानी।★ सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी, कहा- रामकाज में कालनेमि भी घुसेंगे, इनसे रहें सावधान।★ TMC विधायक कुणाल घोष पर लगातार दूसरे दिन हमला, बोले- रिवॉल्वर दिखाकर मुझे कार से खींचने की कोशिश की, शीशे तोड़े; 4 महीने में चौथा अटैक।★ तमिलनाडु सरकार ने RTI पर आदेश वापस लिया, कहा था- पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे; पहले भी 3 फैसलों पर यू-टर्न।★ इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, सभी यात्री सुरक्षित; 47 दिन में इंडिगो से जुड़ा छठा मामला।★ UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, 0.4% MDR लगाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुनवाई।★ AC-TV, फ्रिज जैसे अप्लायंसेज 1 अक्टूबर से 8% तक महंगे, इस साल 3 बार में 23% दाम बढ़े; एल्युमीनियम, कॉपर, क्रूड ऑयल महंगा होने का असर।★ कोहली-गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, पहला वनडे 8 विकेट से जीता; विराट ने सबसे तेज 15 हजार रन बनाए।

मेटा के अलर्ट पर 10 मिनट में युवक के घर पहुंची बरेली पुलिस, आत्महत्या से बचाई जान

By News Desk·28 Sept 2026 01:43 PM (IST)
0
मेटा के अलर्ट पर 10 मिनट में युवक के घर पहुंची बरेली पुलिस, आत्महत्या से बचाई जान

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस की तत्परता और सोशल मीडिया निगरानी के चलते 18 वर्षीय युवक की जान बचा ली गई। युवक ने प्रेमिका से शादी नहीं होने के कारण मानसिक तनाव में इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित वीडियो पोस्ट किया था। मेटा की ओर से मिले अलर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी लोकेशन ट्रेस कर बरेली पुलिस को सूचना दी। इसके महज 10 मिनट के भीतर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस युवक के घर पहुंच गई।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया आत्महत्या का वीडियो

घटना 26 सितंबर 2026 की है। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वह विषाक्त पदार्थ की शीशी दिखाते हुए “दोस्तों बॉय-बॉय” लिखकर आत्महत्या का संकेत दे रहा था।

इस पोस्ट को लेकर शाम 6:59 बजे मेटा कंपनी की ओर से पुलिस महानिदेशक कार्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ। पुलिस मुख्यालय ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

लोकेशन ट्रेस कर बरेली पुलिस को दी गई सूचना

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण ने अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर ने मेटा से प्राप्त जानकारी और मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन पता की और बरेली पुलिस को इसकी जानकारी दी।

मुख्यालय से सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाने के उपनिरीक्षक आदेश कुमार पुलिस टीम के साथ युवक के घर पहुंचे। पुलिसकर्मी महज 10 मिनट में युवक तक पहुंच गए।

कमरे में मिली विषाक्त पदार्थ की शीशी

पुलिस ने युवक के पिता को उसके इंस्टाग्राम पोस्ट के बारे में बताया और उन्हें साथ लेकर युवक के कमरे में पहुंची। कमरा खुलवाने पर युवक बेचैन अवस्था में मिला। उसके बिस्तर के पास ही विषाक्त पदार्थ की शीशी रखी हुई थी, जिसे पुलिस ने तत्काल अपने कब्जे में ले लिया।

पुलिस से बातचीत में युवक ने बताया कि वह विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की तैयारी में था, लेकिन उसने अभी तक उसे खाया नहीं था। पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर उसे शांत किया और उसकी काउंसलिंग की।

प्रेमिका से शादी नहीं होने के कारण था तनाव

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह नाई का काम सीख रहा है। प्रेमिका से शादी नहीं हो पाने के कारण वह मानसिक तनाव और भावनात्मक अवसाद से गुजर रहा था। इसी तनाव के दौरान उसके मन में आत्मघाती विचार आए और उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया।

पुलिस की काउंसलिंग के बाद युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाने का आश्वासन दिया। परिजनों ने समय रहते पुलिस के पहुंचने और युवक की जान बचाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार जताया।

अब तक 3,984 लोगों की बचाई जा चुकी है जान

उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा के बीच वर्ष 2022 से सोशल मीडिया अलर्ट की व्यवस्था लागू है। इसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट सामने आने पर मेटा की ओर से पुलिस को ई-मेल और फोन के जरिए अलर्ट किया जाता है।

पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से 25 सितंबर 2026 के बीच आत्महत्या संबंधी पोस्ट पर मिले अलर्ट का संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3,984 लोगों के प्राणों की रक्षा की है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

27 Sept 2026

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

27 Sept 2026

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

27 Sept 2026

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

27 Sept 2026

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

27 Sept 2026

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

25 Sept 2026

समाजसेवा से प्रेरित हुआ जुनून! बरेली से दौड़ते हुए हरदोई पहुंचे जसवीर, राजवर्धन सिंह राजू से की मुलाकात

25 Sept 2026

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ पीजीआई में ली अंतिम सांस”

27 Sept 2026

बाढ़ का स्थायी समाधान निकालने की पहल, सुल्तानपुर में डीएम ने लिया जायजा