बाल विवाह के खिलाफ किशोरी ने दिखाई हिम्मत, चाइल्ड हेल्पलाइन पर कॉल कर रुकवाई शादी

बलिया। बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता और समय पर उठाया गया एक कदम किसी बच्चे का पूरा भविष्य बदल सकता है। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने खुद चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर अपने बाल विवाह की सूचना दी। किशोरी की सूचना पर महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और नवभारती नारी विकास समिति की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शादी रुकवा दी।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर बताया कि वह नाबालिग है और कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली है। सूचना मिलते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र कुमार पौत्सयायन ने टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम में नवभारती नारी विकास समिति के मंजीत यादव भी शामिल रहे। पुलिस के सहयोग से टीम गांव पहुंची और मामले की जांच कर बाल विवाह रुकवा दिया।
बताया गया कि किशोरी की शादी 11 नवंबर को सऊदी अरब में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक से तय थी। शादी की तैयारियां चल रही थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। किशोरी के पिता ने कम उम्र में शादी तय करने के पीछे अपनी आर्थिक और शारीरिक मजबूरी बताई। उन्होंने बताया कि वह दिव्यांग हैं और लंबे समय तक बेटी की जिम्मेदारी उठाने में सक्षम नहीं हैं, जबकि किशोरी की मां पास के एक कारखाने में मजदूरी करती हैं।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और टीम ने दोनों परिवारों को बाल विवाह के कानूनी प्रावधानों और इसके दंड के बारे में जानकारी दी। समझाइश के बाद दोनों परिवार शादी रोकने के लिए तैयार हुए। टीम ने दोनों पक्षों से शपथ पत्र भी लिया कि किशोरी का विवाह निर्धारित कानूनी उम्र से पहले नहीं किया जाएगा।
नवभारती नारी विकास समिति के निदेशक अजहर अली ने बताया कि संस्था गांव-गांव और स्कूलों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि किशोरी को अपने अधिकार और मदद पाने के रास्ते की जानकारी थी, इसी वजह से उसने समय रहते 1098 पर फोन किया और बाल विवाह को रुकवाने में मदद मिली।
किशोरी हाईस्कूल तक पढ़ाई कर चुकी है और आगे भी पढ़ना चाहती है। समय पर उठाए गए उसके इस कदम ने न केवल उसे बाल विवाह से बचाया, बल्कि आगे की पढ़ाई और अपने भविष्य को लेकर निर्णय लेने का रास्ता भी खुला रखा।
खास बात यह है कि अगर किशोरी समय रहते चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन नहीं करती, तो शायद उसकी शादी रोकना मुश्किल होता। यह मामला बताता है कि बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान और बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी देना कितना महत्वपूर्ण है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल की खामियों पर कर्मचारी संघ सख्त, नगर आयुक्त को भेजा मांगपत्र

बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

बलिया में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, फावड़े से हमले के बाद व्यक्ति की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

दीपावली और छठ पर पॉलिटेक्निक परिसर में लगेंगी पटाखों की दुकानें
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में 1.30 करोड़ से होगा अंबेडकर व रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

2027 के चुनाव में अखिलेश नहीं आजमाएंगे विधानसभा की किस्मत, वाराणसी में किया बड़ा ऐलान

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

तेहरान की सड़कों पर ट्रंप के खिलाफ खुली धमकी, होर्डिंग में नेतन्याहू भी निशाने पर; ईरान में बढ़ा अमेरिका-विरोधी प्रदर्शन




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).