दीपावली पर ITBP के 5,000 हिमवीरों ने किया रक्तदान

लखनऊ। दीपावली के पावन पर्व पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के पूर्वी फ्रंटियर ने मानवता और समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश की। के. संजय कुमार, IPS, महानिरीक्षक (IG), पूर्वी फ्रंटियर के नेतृत्व में धनतेरस और छोटी दीपावली के अवसर पर व्यापक रक्तदान अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में लगभग 5,000 हिमवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों को जीवनदान देने का संकल्प दोहराया।
'एक घर दीप जले, एक रक्तदान से जिंदगी मिले' के प्रेरणादायी संदेश के साथ आयोजित इस अभियान में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ITBP की विभिन्न वाहिनियों एवं प्रतिष्ठानों ने भाग लिया।
लखनऊ के तीन बड़े चिकित्सा संस्थानों में लगे रक्तदान शिविर
राजधानी लखनऊ में इस अभियान के तहत तीन प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इनमें संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI), किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान शामिल रहे। इन शिविरों के माध्यम से अस्पतालों और ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बढ़ाने में सहयोग किया गया।
रक्तदान के जरिए दिया मानवता का संदेश
ITBP पूर्वी फ्रंटियर की इस पहल का उद्देश्य केवल रक्त की जरूरत को पूरा करना नहीं, बल्कि समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। सीमा सुरक्षा में दिन-रात तैनात रहने वाले हिमवीरों ने रक्तदान कर यह संदेश दिया कि देश की सेवा केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस अनूठी पहल ने दीपावली के उत्सव को सेवा, संवेदना और मानवता के रंगों से और भी खास बना दिया। हिमवीरों ने साबित किया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के जीवन में रोशनी लाने में है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

दिल्ली के साकेत में अग्निकांड, Kia शोरूम की छह गाड़ियां क्षतिग्रस्त; सभी फंसे लोगों को बचाया

चिकित्सा प्रतिपूर्ति पोर्टल की खामियों पर कर्मचारी संघ सख्त, नगर आयुक्त को भेजा मांगपत्र

बलिया में मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

बलिया में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, फावड़े से हमले के बाद व्यक्ति की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार
टॉप रीड्स

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).