1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को कल मिलेंगे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। प्रदेश में ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार सोमवार को नवचयनित 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र देगी। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह सुबह 10:30 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित जुपिटर हॉल में होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह में 11 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे। समारोह में नवचयनित अधिकारियों को उनकी चयन प्रक्रिया और नियुक्ति के अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। ग्रामीण विकास पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए प्रस्तावित एक दिवसीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी।
ग्राम पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

CJI से जुड़े बयान पर संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग

योगी आदित्यनाथ पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती: मुख्यमंत्री

विश्वामित्र संग मिथिला पहुंचे राम-लक्ष्मण, रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला ने बांधा समां

नवरात्र पर जनभवन में 5100 कन्याओं का होगा पूजन, प्रेरणा परिवार करेगा भव्य आयोजन
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).