नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित

लखनऊ। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा संचालित सहारा स्टेट रोड स्थित पतंजलि चिकित्सालय में आज नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर की जांच, बीपी, वजन आदि जांचें नि:शुल्क प्रदान की गई। वैद्य नयनबंधु वर्मा जी ने बीमारियों के बारे में निःशुल्क परामर्श देकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करते हुए सभी से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की तथा योग करने की सलाह दी।
शिविर में संयोजक राम प्रताप जी ने बताया निकट भविष्य में और भी नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के आयोजन में अभिषेक सक्सेना, वास्को, सुश्री पुष्पलता, ज्योति, जीवा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ई-संजीवनी ने रचा इतिहास, 50 करोड़ टेलीकंसल्टेशन का आंकड़ा पार

बलिया: स्वास्थ्य शिविर में 110 मरीजों को निशुल्क दवा वितरित

बलिया : मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से महिलाएं और बच्चे बीमार, कई अस्पताल में भर्ती

विश्व हृदय दिवस पर चरक हॉस्पिटल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 135 मरीजों ने लिया विशेषज्ञों से परामर्श
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).