Tue, Oct 13
V L MEDIA PVT.LTD.
Breaking
★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI.★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI.★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।

About Visual Live

V L Media Pvt. Ltd. is one of the fastest growing web media for publishing relevant news in digital world. Visual Live is the Hindi/English News Portal & Magazine established by Late Sri Abhishek Tiwari with the help of Sri Santosh Singh (Chief Editor of Visual Live). Now Sri Durgesh Tiwari & Sri Mridul Tiwari are the Directors of V L Media Pvt. Ltd.

Our in-house news portal www.visuallive.in is one of the most recommended news portal from the online users for up to the mark news. We publish news for readers not for marketing. Our news spectrum consists of the traditional as well as innovative categories.

Visual Live is giving the new dimensions to journalism in the country. Its special style, intuitive language, fast-paced editorials and presentation of news made it the popular letter of the country, and in just a few years, Visual Live established in the queue of best news portals.

RNI No.: UPBIL/2015/67451

हमारी टीम

श्री संतोष कुमार सिंह

श्री संतोष कुमार सिंह

"विजुअल लाइव" मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल के समूह सम्पादक के पद पर सुशोभित हैं। साथ ही श्री सिंह वी एल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक भी हैं। वर्ष 2004 से ही श्री सिंह प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थाओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप, भारत प्रतिदिन के अलावा कई संस्थाओं के लिए रिपोर्टिंग की है। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन के अलावा रुटीन की विभिन्न खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। वह खोजी पत्रकारिता के लिए इंटरनेट साधनों के इस्तेमाल के प्रति जुनून रखते हैं और बारीकियों पर उनकी नजर रहती है। काम के अलावा उन्हें संगीत, यात्रा करना बेहद पसंद है।

श्री मृदुल तिवारी

श्री मृदुल तिवारी

"विजुअल लाइव" मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल के प्रबंधक और विधिक सलाहकार के पद की जिम्मेदारी के साथ-साथ साथ वी एल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक भी हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित प्रमुख समाचार पत्र दैनिक जागरण, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, वाइस आफ, श्रीटाइम्स लखनऊ आदि संस्थाओं में रिपोर्टिंग कर चुके श्री तिवारी अपराध से जुड़ी खबरों के पेशेवर अनुभव रखते हैं। पत्रकारिता का बेहतर अनुभव होने के साथ-साथ आप एमए एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर उच्च न्यायलय लखनऊ में अधिवक्ता हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ हर क्षेत्र में कुछ नया प्रयोग करने का जुनून उनके जहन में हमेशा रहता है। अपराध की खबरों के साथ-साथ मृदुल उच्चन्यायालय से जुड़े समाचार पर अपनी पैनी नजर रखते हैं।

श्री दुर्गेश तिवारी

श्री दुर्गेश तिवारी

श्री दुर्गेश तिवारी वी एल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। "विजुअल लाइव" मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल में मुख्य प्रबंधक के अलावा देश की अग्रणी आईटी कम्पनी सिटी बाजार मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के आप सीएमडी हैं। दुर्गेश सेल्स एंड मार्केटिंग में 14 से अधिक वर्षों का अनुभव रखते हैं। लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईसीआईसीआई बैंक में कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने अपने बड़े भाई स्व0 अभिषेक तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में अपनी कम्पनी सिटी बाजार मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को एक मुकाम तक पहुंचाया है। इसके अलावा दुर्गेश युवा फैशन व इंडिया डिसाइड (एनजीओ) के संस्थापक सदस्य भी हैं।

सैयद फ़िज़ा खातून

सैयद फ़िज़ा खातून

सैयद फ़िज़ा खातून विगत विजुअल लाइव की टेक्नीकल टीम की सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी फ़िज़ा खबरों की साज सज्जा में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। सौम्य और हसमुख स्वभाव के कारण उन्हें संस्थान की अन्य जिम्मेदारियां भी देखनी पड़ती है। हमेशा कुछ नया सीखने की ललक उनके मन में हर वक्त रहती है। न्यूज का लेआउट तय करना, न्यूज को प्रसारित करना, सोशल मीडिया पर उसे अपडेट करना जैसी अन्य जिम्मेदारियों को भी वह अच्छी तरह निर्वहन कर रही हैं।

श्री नीरज तिवारी

श्री नीरज तिवारी

"विजुअल लाइव" मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल में न्यूज पोर्टल की टेक्निकल टीम के प्रमुख हैं। श्री तिवारी पेशेवर इंजीनियर हैं विजुअल लाइव के साथ-साथ श्री तिवारी सिटी बाजार मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के ऑपरेशन हेड भी हैं। वर्ष 2010 से ही आप दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और लखनऊ की कई प्रतिष्ठित कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्री तिवारी तकनीकी के क्षेत्र में हमेशा कुछ नया सीखने, कुछ नया करने के लिए अग्रसर रहते हैं।

श्री धीरज पाण्डेय

श्री धीरज पाण्डेय

श्री धीरज पाण्डेय "विजुअल लाइव" मासिक पत्रिका/न्यूज पोर्टल में न्यूज पोर्टल की टेक्निकल टीम के सहयोगी है। आईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर श्री पाण्डेय बीते कुछ वर्षों से सिटी बाजार मीडिया प्राइवेट लिमिटेड भी आईटी टीम से जुड़े हैं। विजुअल लाइव पोर्टल की साज-सज्जा व डेवलेपमेंट की जिम्मेदारी आप बखूबी निभा रहे हैं।