महाराष्ट्र के लोनार में होगा सूर्य किरण एयर शो? केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री से की अपील

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लोनार, अजंता और एलोरा में भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम का हवाई प्रदर्शन आयोजित कराने पर विचार करने का अनुरोध किया है।
प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में प्रस्ताव दिया है कि 23 से 25 नवंबर 2026 के दौरान महाराष्ट्र के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों में से किसी एक या अधिक स्थानों पर सूर्य किरण टीम के एयर शो और उससे जुड़े प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
लोनार क्रेटर झील पर विशेष जोर
केंद्रीय मंत्री ने बुलढाणा जिले की प्रसिद्ध लोनार क्रेटर झील का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि लोनार अपनी अनूठी भूवैज्ञानिक और पर्यावरणीय विशेषताओं के कारण पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। झील का खारा और क्षारीय पानी तथा विशाल क्रेटर का प्राकृतिक परिदृश्य इसे विशिष्ट बनाता है।

प्रस्ताव के अनुसार लोनार में सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन आयोजित होने से इस प्राकृतिक पर्यटन स्थल को राष्ट्रीय स्तर पर अतिरिक्त आकर्षण मिल सकता है।
अजंता-एलोरा की विरासत को भी मिलेगा मंच
प्रतापराव जाधव ने अजंता और एलोरा की गुफाओं को भी प्रस्तावित आयोजन से जोड़ने का सुझाव दिया है। दोनों स्थल अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं।
उन्होंने रक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया है कि 23, 24 या 25 नवंबर में से किसी भी दिन लोनार, अजंता और एलोरा में सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले तथा इससे जुड़े प्रेरणादायक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमोदन पर विचार किया जाए।

युवाओं को वायुसेना के प्रति प्रेरित करने का उद्देश्य
केंद्रीय मंत्री ने सूर्य किरण एरोबेटिक डिस्प्ले टीम की सटीकता, कौशल और समन्वित हवाई करतबों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे प्रदर्शन देश की विमानन क्षमताओं को प्रदर्शित करने के साथ ही लोगों में रुचि पैदा करते हैं। इससे युवाओं को भारतीय वायु सेना में उपलब्ध अवसरों के बारे में जानने और उससे जुड़ने के लिए प्रेरणा मिल सकती है।
प्रस्तावित एयर शो का उद्देश्य महाराष्ट्र के प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को एक नए सार्वजनिक आकर्षण से जोड़ना है। साथ ही, इसके जरिए भारतीय वायुसेना की विमानन क्षमता और देश की तकनीकी दक्षता को भी प्रदर्शित करने की परिकल्पना की गई है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

कश्मीर में CRPF की ‘फील्ड ट्रेनिंग’ पूरी, 21 युवा IPS अफसरों ने करीब से समझी आतंकवाद के खिलाफ जंग

चार साल में विदाई नहीं, अब दो साल और वर्दी में सेवा का मौका! अग्निवीरों के लिए बदला नियम

गंगा के ऊपर राफेल की गर्जना, सुखोई की रफ्तार और गरुड़ कमांडो का रेस्क्यू; ‘विंग्स ओवर गंगा’ में रोमांचित हुई काशी

स्वदेशी AIP तकनीक से बढ़ेगी नौसेना की ताकत, DRDO ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
टॉप रीड्स

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

सोनिया के आंसुओं ने फिर सुलगाई बाबरी की बहस, साजिद रशीदी बोले- ये मगरमच्छ के आंसू हैं

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).