भारत-मालदीव समुद्री सहयोग को नई मजबूती, भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन माले पहुंचा

नई दिल्ली। भारत और मालदीव के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) 21 अक्टूबर को मालदीव की राजधानी माले पहुंचा। लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के तहत पहुंचे इस स्क्वाड्रन में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक बल का जहाज सारथी शामिल हैं। मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (MNDF) ने भारतीय जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत और मालदीव के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी तथा घनिष्ठ क्षेत्रीय संबंधों को दर्शाती है। यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा और आपसी परिचालन तालमेल को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
मालदीव के रक्षा अधिकारियों से हुई मुलाकात
माले में बंदरगाह पर ठहराव के दौरान प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के रक्षा प्रमुख और तटरक्षक बल के कमांडेंट से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा समुद्री क्षेत्र में विभिन्न आयामों पर सहयोग बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
स्क्वाड्रन के वरिष्ठ अधिकारी ने मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम से भी मुलाकात की। वहीं, प्रशिक्षण आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने गिरिफुशी प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।

संयुक्त गतिविधियों से बढ़ेगी आपसी समझ
इस यात्रा के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी तालमेल और समझ को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे के जहाजों का दौरा, खेल प्रतियोगिताएं, सामाजिक मेल-मिलाप और जनसंपर्क से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह यात्रा भारतीय नौसेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच बेहतर परिचालन तालमेल तथा आपसी समझ विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।
यह पहल भारत के महासागर’ (MAHASAGAR) दृष्टिकोण के अनुरूप भी है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक एवं समग्र उन्नति को बढ़ावा देना है। भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत और मालदीव के बढ़ते समुद्री सहयोग को रेखांकित करती है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

महाराष्ट्र के लोनार में होगा सूर्य किरण एयर शो? केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने रक्षा मंत्री से की अपील

ऑपरेशन दृष्टि : कश्मीर में 364 मरीजों की आंखों की सर्जरी, तंगधार और श्रीनगर में लगे शिविर

30 लाख दर्शकों की संभावित भीड़ के बीच एयर शो की तैयारी, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

भारत-जापान का ‘वीर गार्जियन-2026’ वायु अभ्यास संपन्न, तेजस-राफेल और F-2A ने दिखाया दम
टॉप रीड्स

वाराणसी में एयर शो से पहले बड़ी कार्रवाई, कबूतरों की जालियों के साथ दो बंदूकें बरामद

दूसरे राज्यों से आने वाले रक्त की भी होगी गुणवत्ता जांच, यूपीएफएसडीए ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कभी चुकाया नहीं जा सकता: सीएम योगी

कला हमारी संस्कृति का दर्पण, इसमें अतीत की स्मृतियां और भविष्य की आकांक्षाएं झलकती हैं: राष्ट्रपति

सौर ऊर्जा से बढ़ेगी किसानों की कमाई, खेती की लागत घटाने में मददगार होगी एग्री-वोल्टेइक तकनीक

बाइक रैली और डाक चौपाल के जरिए ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी

अखिलेश यादव पर BJP का तंज, कहा- ख्याली दुनिया से बाहर आएं सपा प्रमुख




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).