बलिया: फेफना में पोखरे में मिला अज्ञात युवक का शव

मजदूरों ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना, हरे रंग की टी-शर्ट और आसमानी जींस पहने था युवक
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में रेलवे जंक्शन स्थित माल गोदाम के पीछे बुधवार सुबह पोखरे में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। काम करने पहुंचे मजदूरों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह माल गोदाम के पास मजदूर अपने काम पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पोखरे में उतराते शव पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर फेफना थाना पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। युवक ने हरे रंग की टी-शर्ट और आसमानी रंग की जींस पहन रखी थी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शव दो से तीन दिन पुराना होने की आशंका है। हालांकि, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया: जानलेवा हमले के मामले में 51 वर्षीय आरोपी भेजा गया जेल

बलिया : गंगा में नहाते समय तेज धारा में बहा 14 वर्षीय किशोर, सागरपाली के सेमरा घाट पर तलाश जारी

शिवा शर्मा हत्याकांड : 11 दिन की तलाश के बाद नागपुर से गिरफ्तार हुई श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और चालक दानिश भी STF के हत्थे चढ़े

बलिया : मुर्गी फार्म के पास चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, 2.19 लाख रुपये के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).