लखनऊ में 32 करोड़ की मार्फिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस भी मिले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने महिपत मऊ गांव में छापेमारी कर 6.400 किलोग्राम अवैध मार्फिन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 32 करोड़ रुपये आंकी गई है। मौके से बाराबंकी निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
देर रात हुई संयुक्त कार्रवाई
एसीपी बीनू सिंह के अनुसार, रविवार देर रात करीब 11 बजे हरदोई रोड स्थित महिपत मऊ गांव में एएनटीएफ की लखनऊ यूनिट और दुबग्गा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान बाराबंकी जिले के कुर्सी थाना क्षेत्र के मोहसंद टिकैतगंज गांव निवासी जुहैल (25) और अमजद (22) को गिरफ्तार किया गया।
पिस्टल, कारतूस और छह मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.400 किलोग्राम अवैध मार्फिन के साथ एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया। इसके अलावा दो आईफोन, चार कीपैड मोबाइल फोन, एक बाइक, एक स्कूटी और 16,170 रुपये नकद भी मिले हैं।
तस्करी के पूरे नेटवर्क की तलाश
इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मार्फिन कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी। साथ ही, इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और बरामद हथियार के स्रोत की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ होटल कांड: 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, युवक के जाने की जांच

किसान पथ पर एसटीएफ का एक्शन, पेपर रोल की खेप में छिपा मिला 37 किलो गांजा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिशन शक्ति फेज-6.0: बलिया में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, चौपाल लगाकर बांटे पंपलेट
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).