बच्चा चोर बताकर चार बच्चों की मां को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर दी तालिबानी सजा; वीडियो वायरल

लखनऊ। किसी भी इंसान का कलेजा झकझोर देने वाला यह वीडियो राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र स्थित सुग्गामऊ गांव का है। वीडियो में एक महिला के साथ जिस तरह की बर्बरता दिखाई दे रही है, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। बच्चा चोर होने के शक में महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया। पिटाई इतनी निर्मम थी कि महिला अधमरी हालत में पहुंच गई। मंगलवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया।
पीड़ित महिला की पहचान लक्ष्मी रावत के रूप में हुई है। लक्ष्मी के पति संदीप रावत राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिवार मूल रूप से बाराबंकी का रहने वाला है और पिछले 10-12 वर्षों से लखनऊ के सुग्गामऊ गांव में रह रहा है। लक्ष्मी और संदीप के चार बच्चे हैं, जिनके नाम मोहन, अंकित, अंशु और सेवांकी बताए गए हैं। मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने वाले संदीप के परिवार पर इस घटना ने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया है।
बच्चा चोर होने के शक में बनाया निशाना
आरोप है कि गांव में झुग्गियों में रहने वाले कुछ असमियों (बांग्लादेशी बताए जा रहे लोगों) ने बच्चा चोरी के शक में लक्ष्मी को पकड़ लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई। किसी महिला को केवल शक के आधार पर इस तरह प्रताड़ित करना आखिर किस तरह का इंसाफ है? अगर किसी को महिला पर संदेह था तो उसे पुलिस के हवाले किया जा सकता था, लेकिन कानून अपने हाथ में लेकर उसे सजा देने का अधिकार किसी को नहीं है।
https://x.com/visuallive_in/status/2120200953819484509?a=h_vrfe1qZCX1OVD1mNc&s=20
चार बच्चों की मां के साथ बर्बरता, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लक्ष्मी चार बच्चों की मां है। उसके बच्चों के सिर से मां का साया छिनने का डर और परिवार की चिंता इस घटना को और भी मार्मिक बना देती है। जिस महिला का परिवार रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रहा था, उसे अचानक ऐसी हिंसा का सामना करना पड़ा। फिलहाल लक्ष्मी का घर पर ही इलाज चल रहा है।
योगी सरकार में राजधानी में कानून हाथ में लेने की हिमाकत
राजधानी में हुई इस घटना ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। योगी सरकार में किसी महिला को इस तरह हाथ-पैर बांधकर पीटना और भीड़ की तरह सजा देना बेहद गंभीर मामला है। मंगलवार को वीडियो वायरल होने के बाद अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। सवाल है कि लक्ष्मी के साथ बर्बरता करने वालों पर कब और कितनी सख्त कार्रवाई होगी? साथ ही महिला आयोग और संबंधित अधिकारियों को भी इस मामले का संज्ञान लेकर पीड़िता को न्याय दिलाने की जरूरत है।
आखिर बच्चा चोरी का शक किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार कैसे दे सकता है? लक्ष्मी सिर्फ एक पीड़ित महिला नहीं, चार बच्चों की मां है। उसके साथ हुई बर्बरता का जवाब कानून के तहत मिलना चाहिए, न कि यह मामला महज एक वायरल वीडियो बनकर रह जाए।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल

'बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर यूपी भेजिए', एनकाउंटर की आशंका जताने वाले आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत

वाराणसी में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, तीन दोस्तों पर नकाबपोशों ने किया हमला; आदर्श की हालत गंभीर

KGMU में STF रिपोर्ट से मची हलचल, 13 डॉक्टरों की भूमिका की होगी जांच; छह सदस्यीय कमेटी गठित
टॉप रीड्स

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

सोनिया के आंसुओं ने फिर सुलगाई बाबरी की बहस, साजिद रशीदी बोले- ये मगरमच्छ के आंसू हैं

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).