लखनऊ में दोस्ती का खौफनाक अंत: कहासुनी के बाद ब्लेड से गला काटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। अंबरगंज स्थित अंबेडकर पार्क के पास शनिवार देर शाम दो दोस्तों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गले पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
मृतक की पहचान रेहान गाजी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रेहान की इलाके में रहने वाले उजैथा नाम के युवक से दोस्ती थी। शनिवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान उजैथा ने ब्लेड से रेहान के गले पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला।

खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिरा युवक
हमले के बाद रेहान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान आरोपी के भागने और घायल युवक के सड़क पर गिरने का वीडियो भी सामने आने की खबर है।
आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें
घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी पश्चिम जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाए जाने की जानकारी दी
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

गाजीपुर में ज्वैलर्स शॉप पर गोलियों की बौछार, दो नकाबपोश बदमाश गहने लूटकर फरार; बाजार में मचा हड़कंप

प्रयागराज में ‘ड्रमों में करोड़ों’ का रहस्य! 48 जमीनों की खरीद से पुणे कनेक्शन तक, राजेश यादव की संपत्ति जांच के घेरे में

वाराणसी में असलहा तस्करों की दबिश के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग, सिपाही अमित शुक्ला को लगीं तीन गोलियां; मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

DRI और यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जालौन में सिंथेटिक ड्रग्स की गुप्त फैक्टरी का भंडाफोड़; दो गिरफ्तार
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).