ग्रेटर नोएडा में 5 मौतों का मामला : मकान विवाद में उलझी जांच, मृतक के ऑडियो से बहनें और बहनोई गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान संपत्ति विवाद का एंगल सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक महेश जिस मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था, उसे उसकी बहन सुनीता ने कथित तौर पर अपनी मां से अपने नाम करा लिया था। इस बात को लेकर महेश तनाव में रहता था।

जांच के दौरान महेश के मोबाइल से एक ऑडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, इस ऑडियो में महेश ने अपनी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, ऑडियो में लगाए गए आरोपों और घटना के बीच संबंध की जांच की जा रही है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला मौत का राज
पांचों की मौत की ठोस वजह अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी पांच शवों का बिसरा फॉरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल, पुलिस संपत्ति विवाद, मोबाइल में मिले ऑडियो और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

समरीन केस में नया मोड़: फरारी के बाद अदालत पहुंचा अवनीश, पुलिस करेगी पूछताछ

लखनऊ हत्याकांड में नया मोड़: नेपाल में दिखी आरोपी श्रद्धा दुबे, बॉर्डर पर मिली स्कॉर्पियो

गुदरी बाजार में 657 किलो पटाखे बरामद, पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार

कारोबारी शिवा हत्याकांड में तीन आरोपियों पर इनाम घोषित, नेपाल भागने की आशंका
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने का सपना देख रही शक्तियां: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).