गोयल इंस्टीट्यूट के छात्र की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ बीबीडी थाने में मुकदमा दर्ज

लखनऊ। अयोध्या रोड पर स्थित गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के बीटेक छात्र आदर्श मिश्र (18) की जहर खाने से मौत के मामले में बीबीडी थाने में मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।छात्र के चाचा प्रदीप कुमार मिश्र की तरीर पर बीबीडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस को दी तहरीर देकर उसके चाचा ने आदर्श मोबाइल फोन की जांच कराने और मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिवार को आशंका है कि घटना के दिन छात्र के मोबाइल पर धमकी भरा संदेश आया था। जिसके कारण उसने आत्महत्या करने को मजबूर हो गया।
संतकबीरनगर के मेंहदावल स्थित भौरा गांव निवासी प्रदीप मिश्रा के ने बीबीडी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा आदर्श 23 अगस्त को घर से लखनऊ आने के लिए निकला था। उस दिन यहां नहीं पहुंचा। 25 अगस्त को उसके कमरे पर पहुंचने की जानकारी सहपाठियों से मिली। उसी शाम करीब पांच बजे दोस्तों ने फोन कर उसके जहर खाने की सूचना दी। दोस्त उसे एपेक्स गोयल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चाचा के मुताबिक मोबाइल फोन लॉक होने के कारण परिवार संदेशों की जानकारी नहीं जुटा सका। उन्होंने पुलिस से मोबाइल की जांच कर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने की मांग की है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह ने बताया कि आदर्श कॉलेज के बाहर रुम लेकर रहता था। मामला दर्ज कर दोस्तों से पूछताछ कर जांच शुरु कर गई है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ होटल कांड: 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, युवक के जाने की जांच

लखनऊ में 32 करोड़ की मार्फिन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस भी मिले

किसान पथ पर एसटीएफ का एक्शन, पेपर रोल की खेप में छिपा मिला 37 किलो गांजा

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

60 हजार ग्राम प्रहरियों के लिए अहम दिन होगा 13 अक्टूबर, मानदेय वृद्धि की उम्मीद

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).