तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत, चालक फरार

लखनऊ। राजधानी के सेक्टर-12 चौराहे के पास देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 21 वर्षीय डिलीवरी बॉय की जान चली गई। मृतक की पहचान निगोहां थाना क्षेत्र के मेरख नगर निवासी नितिन चौरसिया पुत्र सरवन के रूप में हुई है। पीछे से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई।
घटनाक्रम के अनुसार, नितिन चौरसिया अपनी मोटरसाइकिल से कालिंदी नहर चौराहे से सेक्टर-12 चौराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सेक्टर-12 चौराहे से पहले स्थित नहर पुलिया के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वर्तमान में मौके पर शांति व कानून-व्यवस्था बनी हुई है। परिजनों से लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त होते ही संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिशन शक्ति फेज-6.0: बलिया में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, चौपाल लगाकर बांटे पंपलेट

बलिया : साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिले 7,304 रुपये

बलिया के नए SP डॉ. ईरज राजा का सख्त संदेश, अपराधियों पर चलेगा कानून का डंडा; थानों की CCTV निगरानी होगी तेज
टॉप रीड्स

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).