कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा था साइबर फ्रॉड! पुलिस ने की छापेमारी, कई संदिग्ध हिरासत में

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर साइबर फ्रॉड का भांडाफोड़ किया है। यहां एक बिल्डिंग में कॉल सेंटर की आड़ में कथित तौर पर साइबर फ्रॉड का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। अचानक हुई इस छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
कार्रवाई सीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, सर्विलांस सेल और मुगलसराय पुलिस की संयुक्त टीम ने इस छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस टीम के अचानक बिल्डिंग में पहुंचने के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने मौके पर मौजूद कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका क्या थी और क्या वे किसी संगठित साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े हुए थे। संदिग्धों से उनके संपर्कों, ऑनलाइन गतिविधियों और कथित लेनदेन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। छापेमारी के बाद पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध गतिविधियों का संचालन स्थानीय स्तर तक सीमित था या इसके तार जिले और प्रदेश के बाहर सक्रिय किसी साइबर नेटवर्क से जुड़े हैं। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

ठाणे में शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत: अब संत समाज ने की हाईलेवल जांच की मांग, पुलिस जांच जारी

बड़ागांव थाने के निरीक्षण में लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर जोर, CP ने दिए सख्त निर्देश

दावते-वलीमा की तैयारियों के बीच हाईटेंशन की चपेट में आने से तीन की मौत, टेंट मालिक गंभीर
टॉप रीड्स

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी

शटडाउन के बाद पोल पर चढ़ते ही 11 हजार लाइन की चपेट में आया संविदाकर्मी, मौत

बारिश के बीच मंत्री ए.के. शर्मा का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).