बलिया में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल

नगरा थाना क्षेत्र की घटना, मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया
बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन वर्षीय मासूम बालक के साथ एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दर्द से कराहते और खून से लथपथ मासूम को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
पीड़ित बालक के ही मोहल्ले का रहने वाला एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक ने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौन कृत्य किया। असहनीय दर्द होने पर बालक रोने और चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।
घटना के बाद परिजन घायल बालक को लेकर पुलिस के पास पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले आई है। उधर, पीड़ित बालक का सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

'बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर यूपी भेजिए', एनकाउंटर की आशंका जताने वाले आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत

वाराणसी में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, तीन दोस्तों पर नकाबपोशों ने किया हमला; आदर्श की हालत गंभीर

KGMU में STF रिपोर्ट से मची हलचल, 13 डॉक्टरों की भूमिका की होगी जांच; छह सदस्यीय कमेटी गठित

जकात के नाम पर चंदा वसूली से फंडिंग का आरोप, KGMU डॉक्टर रमीज के नेटवर्क की कई जिलों तक जांच
टॉप रीड्स

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

कैंसर के इलाज में बड़ी राहत: ₹40,421 की दवा अब ₹2,720 में, 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर घटे दाम; मरीजों को ₹3,502 करोड़ की बचत

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).