बलिया : मुर्गी फार्म के पास चल रहे जुए पर पुलिस का छापा, 2.19 लाख रुपये के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार

नगरा के मलप (मंगवा) में ताश के पत्तों पर लग रहे थे दांव, बलिया के छह और गाजीपुर के तीन आरोपी पकड़े गए
बलिया। जनपद में जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरा पुलिस ने मलप (मंगवा) स्थित एक मुर्गी फार्म के पास छापा मारकर कथित रूप से जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से जुए के फड़ पर रखे 1,63,500 रुपये और आरोपियों की जामा तलाशी में मिले 55,500 रुपये समेत कुल 2,19,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने तीन गड्डी ताश भी जब्त की हैं।
बलिया और गाजीपुर के आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में बलिया जनपद के छह और गाजीपुर के तीन लोग शामिल हैं। उनकी पहचान मोहन प्रसाद, मिथिलेश कुमार, मंटू राजभर, अजय, अनमोल और विपिन बिहारी के रूप में हुई है। ये सभी बलिया के निवासी बताए गए हैं। वहीं, चंदन, गोरख सिंह यादव और राजारायनी गाजीपुर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस टीम ने मुर्गी फार्म के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर ताश के पत्तों से जुआ खेले जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर तलाशी ली और नकदी व ताश की गड्डियां बरामद कीं।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बलिया में तीन साल के मासूम के साथ दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल

'बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर यूपी भेजिए', एनकाउंटर की आशंका जताने वाले आरोपियों को कोर्ट से मिली राहत

वाराणसी में दिनदहाड़े गोलियों की गूंज, तीन दोस्तों पर नकाबपोशों ने किया हमला; आदर्श की हालत गंभीर

KGMU में STF रिपोर्ट से मची हलचल, 13 डॉक्टरों की भूमिका की होगी जांच; छह सदस्यीय कमेटी गठित
टॉप रीड्स

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

कैंसर के इलाज में बड़ी राहत: ₹40,421 की दवा अब ₹2,720 में, 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर घटे दाम; मरीजों को ₹3,502 करोड़ की बचत




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).