Mon, Oct 12
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।

पीएम सूर्य घर, CBG उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम : ऊर्जा मंत्री

By News Desk·11 Aug 2026 06:26 PM (IST)
0
पीएम सूर्य घर, CBG उत्पादन और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम : ऊर्जा मंत्री
  • ग्रेटर नोएडा में इंडिया बायो एनर्जी एंड टेक एक्सपो (IBET एक्सपो 2026) का भव्य शुभारंभ

  • निवेशकों को ऊर्जा मंत्री का आमंत्रण—यूपी आइए, कहीं भी प्लांट लगाइए, प्रदेश में नहीं देना पड़ता गुंडा टैक्स

  • बायोएनर्जी के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की अपार संभावनाएं, किसानों की आय और ग्रामीण रोजगार को मिलेगा बढ़ावा:श्री ए के शर्मा

नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा, बायोएनर्जी, निवेश और नवाचार को नई गति देने वाले इंडिया बायोएनर्जी & टेक एक्सपो (IBET Expo)-2026 का आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस अवसर पर देश-विदेश से आए विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश को बायोएनर्जी के क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी राज्य बताया।

अपने संबोधन में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में देश में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है, CBG प्रोडक्शन में भी प्रदेश प्रथम स्थान पर है और रिकॉर्ड विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश आज पीसफुल स्टेट के रूप में प्रथम स्थान पर है और बिजनेस फ्रेंडली स्टेट के रूप में भी सबसे ऊपर है।

श्री शर्मा ने देश-विदेश के सभी निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स का उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आह्वान करते हुए कहा कि ‘‘आप आइए और उत्तर प्रदेश में कहीं भी अपने प्लांट लगाइए। आज आपसे कोई भी उत्तर प्रदेश में गुंडा टैक्स नहीं मांगता।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निवेश के अनुकूल वातावरण के कारण उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था, गन्ना उत्पादन, कृषि अवशेष, जैविक अपशिष्ट और नगरीय ठोस कचरा बायोएनर्जी उत्पादन के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराते हैं। इन संसाधनों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपयोग कर प्रदेश स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ किसानों, युवाओं और उद्योगों के लिए नए अवसर सृजित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वच्छ, हरित और सतत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में नई ऊर्जा तकनीकों को प्रोत्साहन मिले, बड़े पैमाने पर निवेश आए, रोजगार के नए अवसर पैदा हों और पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक विकास को गति मिले।

कचरे से ऊर्जा और रोजगार का सृजन

श्री शर्मा ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि कचरे को समस्या के रूप में नहीं, बल्कि ऊर्जा, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर के रूप में देखा जाए। CBG, बायोगैस, बायोमास और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसी तकनीकें न केवल स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध करा सकती हैं, बल्कि कचरा प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी को भी मजबूती प्रदान कर सकती हैं।उन्होंने कहा कि बायोएनर्जी के क्षेत्र में निवेश से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और किसानों के कृषि अवशेषों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे किसानों की अतिरिक्त आय, स्थानीय स्तर पर रोजगार और प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

निवेश और नई तकनीक के लिए उत्तर प्रदेश में व्यापक अवसर

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि IBET Expo जैसे अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन उत्तर प्रदेश को वैश्विक निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के सामने अपनी संभावनाओं को प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। प्रदेश सरकार निवेश, तकनीक, नवाचार और उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का लक्ष्य केवल ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि नई ऊर्जा तकनीक, निवेश और नवाचार के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनना है। बायोएनर्जी के क्षेत्र में आने वाले निवेश से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

IBET Expo-2026 से सहयोग और निवेश की नई संभावनाएं

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी और अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) श्री आशीष गोयल ने भी अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से बायोएनर्जी के क्षेत्र में आगे आने और प्रदेश में उपलब्ध निवेश की संभावनाओं का लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने कहा कि IBET Expo-2026 का आयोजन 11 से 13 अगस्त 2026 तक ग्रेटर नोएडा में किया जा रहा है। यह अन्तर्राष्ट्रीय आयोजन देश-विदेश के निवेशकों, विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत को एक मंच पर लाकर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में बायोएनर्जी के क्षेत्र में सहयोग और निवेश की नई संभावनाओं को मजबूत कर रहा है।

150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों ने लगाई प्रदर्शनी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने फीता काटकर 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रदर्शित बायोएनर्जी, स्वच्छ ऊर्जा, नई तकनीक और नवाचार से जुड़े उत्पादों एवं समाधानों की जानकारी ली।इस अवसर पर मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने ‘भारत बायो एनर्जी कंपास’ नाम से वेबसाइट का भी शुभारंभ किया। यह पहल बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े निवेशकों, उद्योगों, विशेषज्ञों और अन्य स्टेकहोल्डर्स को एक मंच पर जानकारी एवं अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

IBET Expo-2026 उत्तर प्रदेश की कृषि शक्ति, जैविक संसाधनों और ऊर्जा संभावनाओं को आधुनिक तकनीक, निवेश और नवाचार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इससे प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों की अतिरिक्त आय, ग्रामीण रोजगार, उद्यमिता और आर्थिक विकास के नए अवसरों को गति मिलने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज