Wed, Sep 23
V L MEDIA PVT.LTD.
ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR. ट्रम्प जंग के बीच ईरानी राष्ट्रपति से मिल सकते हैं, UN में आज से जनरल डिबेट, 193 देशों के नेता जुटेंगे। एशियन गेम्स फाइनल में भारत Vs श्रीलंका, शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट में 140 रन बनाए; बारिश हुई तो गोल्ड इंडिया को मिलेगा। भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे। दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: कालकाजी मंदिर के पास हुई हैवानियत, दर्शन करने आई थी पीड़िता। सूरत में संगिनी टेक्स्टाइल मार्केट आग में कर्मचारी ने ₹24 करोड़ का सामान फूंका, मालिकों ने वेतन का ₹10000 नहीं दिया तो ₹150 के पेट्रोल से मार्केट में आग लगाई। जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र में ध्वनि प्रदूषण का मामला उठाया, बोला- हम किसी धर्म-त्योहार के नहीं, शोर के खिलाफ; राज्य सरकार से गाइडलाइन मांगी। हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब, 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर। UAPA में भी आरोपी को लिखित में बताने होंगे गिरफ्तारी के कारण', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला। UPI पेमेंट पर उपभोक्ता को नहीं देना होगा चार्ज, वित्त मंत्री ने साफ किया नियम; व्यापारी देगा 0.4% MDR.

यूपी के MSME को ग्लोबल मार्केट की राह, जर्मनी में कंपनी स्थापित करने में मिलेगी मदद

By Santosh Kumar Singh·02 Sept 20261165
0
यूपी के MSME को ग्लोबल मार्केट की राह, जर्मनी में कंपनी स्थापित करने में मिलेगी मदद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और स्टार्टअप्स को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। बैठक में यूपी और जर्मनी के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी सहयोग और प्रदेश के MSME एवं स्टार्टअप्स के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में ‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ को लेकर खास तौर पर चर्चा हुई। 12 महीने के इस संरचित कार्यक्रम के तहत चयनित MSME और स्टार्टअप्स को जर्मनी में कंपनी स्थापित करने, वहां के बाजार को समझने और विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क बनाने में सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जर्मनी के इनोवेशन हब राइन-मेन और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस के सहयोग से किया जा रहा है।

मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में निवेशकों के लिए पारदर्शी और भरोसेमंद कारोबारी वातावरण तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि देश के कुल MSME का करीब 14 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है और प्रदेश में लगभग एक करोड़ MSME इकाइयां कार्यरत हैं। कृषि के बाद रोजगार उपलब्ध कराने वाला यह सबसे बड़ा क्षेत्र है।

उन्होंने कहा कि यूपी के MSME और स्टार्टअप्स में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है। ऐसे में जर्मनी के साथ सहयोग से प्रदेश की कंपनियों को यूरोपीय बाजार में प्रवेश और विस्तार का नया अवसर मिल सकता है।

बैठक में प्रिसीजन इंजीनियरिंग, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिक वाहन, सौर ऊर्जा और रीसाइक्लिंग जैसे क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने यूपी के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और कारोबारी माहौल की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कार्यक्रम के तहत केवल बड़ी कंपनियों को ही नहीं, बल्कि स्पष्ट विजन और वैश्विक विस्तार की क्षमता रखने वाले संभावनाशील MSME और स्टार्टअप्स को भी चुना जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग बढ़ाने और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के माध्यम से कारोबारी संपर्क मजबूत करने में भी रुचि दिखाई।

मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने जर्मन उद्यमियों को 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत-जर्मनी की यह साझेदारी व्यापार, तकनीक, निवेश और कौशल विकास के क्षेत्र में दीर्घकालिक सहयोग का मजबूत आधार बन सकती है। मंत्री ने बताया कि पहले चरण में ऐसे MSME और स्टार्टअप्स की पहचान की जाएगी, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार की क्षमता है। इसके बाद उन्हें जर्मनी के कारोबारी इकोसिस्टम और यूरोपीय बाजार से जोड़ने की दिशा में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में प्रमुख सचिव MSME शशि भूषण लाल, विशेष सचिव शिशिर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Santosh Kumar Singh

श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

20 Sept 20262510

कैंट के दो वार्डों में बदलेगी सूरत, ₹225 करोड़ से सीवर, पेयजल और सड़क परियोजनाओं को मिली रफ्ता

20 Sept 20262335

स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, गया और डेहरी ऑन सोन में बच्चों ने रंगों से सजाया स्वच्छता का संकल्प

20 Sept 20262020

कैनवास पर उतरे बच्चों के सपने, ऑन स्पॉट ड्राइंग में 300 से ज्यादा नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

19 Sept 20263580

जनसंख्या से आगे समाज की बदलती कहानी - विमर्श

19 Sept 20264000

मां-बेटी की हत्या का खुलासा, सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए रची गई साजिश; पति समेत तीन गिरफ्तार

19 Sept 20264165

22 सितंबर के बाद यूपी में थमेगा मानसून

19 Sept 20263055

स्टेशनों से शेड तक चला सफाई अभियान, डीडीयू मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पर जोर

19 Sept 20262620

भक्ति भाव ऐसा कि जमीन और सीढ़ी पर बैठ कर लोग देख रहे हनुमान अंश