Sat, Nov 7
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ सोनिया गांधी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनें। जब उन्हें प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब वह इस फैसले के खिलाफ थीं। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर सोनिया ने कहा कि दशकों से लोग उनकी कहानी बताते रहे, अब वह खुद अपनी कहानी बताएंगी।

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में खाद्य प्रसंस्करण यूपी के उद्यमियों ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप सहित 6 विदेशी कंपनियों से किया समझौता

By News Desk·27 Sept 2026 02:02 PM (IST)
0
नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में खाद्य प्रसंस्करण यूपी के उद्यमियों ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप सहित 6 विदेशी कंपनियों से किया समझौता
  • पीएमएफएमई एवं यूपीएफपीपी-2023 के अंतर्गत 50 स्टॉल, अंतरराष्ट्रीय समझौते, क्रेता-विक्रेता बैठकें तथा निर्यात के नए अवसर खुले

ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र द्वारा प्रदेश की कृषि एवं बागवानी उपज के मूल्य संवर्धन, विपणन तथा निर्यात को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों को देश-विदेश के क्रेताओं एवं व्यापारिक संस्थानों से जोड़ने के लिए व्यवसाय-से-व्यवसाय (बी2बी) बैठकें, क्रेता-विक्रेता संवाद तथा व्यापारिक समझौते किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश मंडप में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) तथा उत्तर प्रदेश खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 (यूपीएफपीपी-2023) के अंतर्गत लाभान्वित उद्यमियों के लगभग 50 स्टॉल स्थापित किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर भारत की मजबूत होती आर्थिक पहचान का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों, उद्यमियों और व्यापारियों को मिल रहा है। दुनिया के अनेक देशों के साथ भारत के बढ़ते व्यापारिक संबंधों ने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार खोले हैं। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 इसी बदलते भारत और बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में सुरक्षा, सुशासन, समयबद्ध योजनाओं और सुगम व्यापारिक वातावरण को प्राथमिकता दी है। आज उत्तर प्रदेश में निवेशक और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित वातावरण में काम करते हुए महसूस कर रहे हैं। सरकार की स्पष्ट नीति है—उद्यमी को सुरक्षा की गारंटी, निवेश को सुविधा की गारंटी और व्यापार को प्रोत्साहन की गारंटी। यही वातावरण उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में मजबूत आधार तैयार कर रहा है।

  • खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री बीएल मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा विभिन्न देशों के साथ किये गये व्यापारिक समझौते इस प्रकार हैं -

  • किसान मल्टीपर्पज प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, मेरठ द्वारा एस्टोनिया की एवीटेरा (AVETERA) के साथ गुड़/चीनी उत्पादों के संबंध में जापान के साथ बेकरी एवं गुड़ उत्पादों के संबंध में व्यापारिक समझौता हुआ।

  • भगवती गुड़ उद्योग, बिजनौर द्वारा ताइवान की इंडिया शॉप के साथ लगभग 1,000 अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक समझौते हुआ।

  • जैंक्रिकेशन एलएलपी, लखनऊ द्वारा ऑस्ट्रेलिया की हरिओम फूड प्राइवेट लिमिटेड के साथ लगभग 5,000 अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक समझौते हुआ।

  • बेसिक आयुर्वेदा लिमिटेड, गाजियाबाद द्वारा यूरोप की केपीएम ग्रुप के साथ लगभग 1,000 अमेरिकी डॉलर के व्यापारिक समझौते का विवरण।

  • अनुभी एंटरप्राइजेज, मेरठ द्वारा वियतनाम की ए. तुआन खान्ह ज्वाइंट स्टॉक कंपनी के साथ व्यापारिक समझौता।

  • अमृत एग्रो फूड प्रोडक्ट्स, गोरखपुर द्वारा क्यूबा की सांता क्लारा, क्यूबा स्थित व्यापारिक संस्था के साथ व्यापारिक समझौता।

श्रीअन्न एवं अन्य खाद्य उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार

इसके अतिरिक्त कोमलिका एफपीसी द्वारा रोमानिया एवं वियतनाम के साथ श्रीअन्न आधारित उत्पादों के संबंध में समझौता ज्ञापन किया गया है। अनुभी एंटरप्राइजेज द्वारा वियतनाम के साथ तथा अमृत एग्रो द्वारा शहद के निर्यात के संबंध में भी व्यापारिक समझौते किए गए हैं। इन समझौतों के माध्यम से प्रदेश के श्रीअन्न, शहद, आम के गूदे, गुड़ तथा अन्य मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए व्यापारिक अवसर विकसित हो रहे हैं।

एफआईईओ डेस्क पर बीएमएस एफपीओ के आम के गूदे की मांग

इंटरनेशनल ट्रेड शो में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (एफआईईओ) डेस्क पर बीएमएस एफपीओ के आम के गूदे के लिए विदेशी खरीदार की मांग सामने आई है। यह प्रदेश के आम आधारित प्रसंस्कृत उत्पादों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने की महत्वपूर्ण संभावना है।

व्यवसाय-से-व्यवसाय बैठकों से बढ़ रही निर्यात संभावनाएं

इंटरनेशनल ट्रेड शो में पीएमएफएमई एवं यूपीएफपीपी-2023 के अंतर्गत लाभान्वित उद्यमियों को विदेशी खरीदारों, आयातकों, वितरकों एवं व्यापारिक संस्थाओं से जोड़ने के लिए व्यवसाय-से-व्यवसाय बैठकें एवं क्रेता-विक्रेता संवाद आयोजित किए जा रहे हैं।

इन बैठकों के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए नए बाजारों, संभावित खरीदारों तथा निर्यात की संभावनाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों की सहभागिता तथा विभिन्न देशों के साथ हुए व्यापारिक समझौते उत्तर प्रदेश के खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों, कृषक उत्पादक कंपनियों, स्वयं सहायता समूहों तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के लिए मूल्य संवर्धन, बाजार विस्तार, निर्यात संवर्धन एवं व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Advertisement

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

03 Nov 2026

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

06 Nov 2026

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

05 Nov 2026

कुंडा में कथा से पहले सियासी टकराव, राजा भैया के आयोजन पर अखिलेश ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

03 Nov 2026

किसानों और महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज, तीन करोड़ किसान परिवारों को मिलेगी राहत: योगी

07 Nov 2026

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

04 Nov 2026

काशी से प्रयागराज तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए मंत्री दयाशंकर मिश्र

04 Nov 2026

स्वामी प्रसाद मौर्य विवाद की आंच लखनऊ तक पहुंची, अखिलेश के खिलाफ ‘बॉयकॉट’ पोस्टर से गरमाई यूपी की सियासत

05 Nov 2026

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी