Stock Market Today: शांति वार्ता की खबरों से बाज़ार में 'बुल रन'; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार

बुधवार 25 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन शानदार बढ़त के साथ खुले। अमेरिकी-ईरान के बीच युद्धविराम की उम्मीदों से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें गिरी हैं जिसका सीधा फायदा भारतीय बाजार को मिला है।
मुंबई: बुधवार की सुबह भारतीय निवेशकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। मिडिल-ईस्ट में पिछले चार हफ्तों से जारी तनाव के बीच शांति वार्ता की सुगबुगाहट ने बाजार का सेंटिमेंट पूरी तरह बदल दिया है। सुबह 9:27 बजे तक सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,068 के मुकाबले 886 अंकों की तेजी के साथ 74,954 के स्तर पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 300 अंकों से ज्यादा की छलांग लगाकर 23,216 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। बाजार खुलते ही लिवाली का ऐसा दौर चला कि बेंचमार्क इंडेक्स ने कुछ ही मिनटों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त बना ली।
सेक्टरवार प्रदर्शन और व्यापक बाजार की स्थिति
बाजार की इस तेजी को हर सेक्टर का साथ मिला है जहाँ निफ्टी रियल्टी सबसे अधिक 3.55% की उछाल के साथ टॉप गेनर रहा। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 2.51%, मीडिया में 2.29%, ऑटो में 2.20% और निफ्टी पीएसयू बैंक में 2% की मजबूती देखी गई। व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 2.04% और निफ्टी स्मॉलकैप 2.29% की बढ़त के साथ मुख्य सूचकांकों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीराम फाइनेंस (4.36%), ट्रेंट (3.64%) और अदाणी इंटरप्राइजेज (3.17%) जैसे शेयर आज के टॉप परफॉर्मर्स में शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Santosh Kumar Singh
श्री सिंह ‘विजुअल लाइव’ मासिक पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल के संपादक के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2004 से उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी सेवाएं देते हुए पत्रकारिता का लंबा अनुभव अर्जित किया है। लखनऊ से प्रकाशित हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय स्वरूप और भारत प्रतिदिन सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों के लिए उन्होंने रिपोर्टिंग की है। प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के लखनऊ आगमन से लेकर राजनीति, प्रशासन, जनसरोकार और शहर की महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। श्री सिंह की विशेष रुचि खोजी पत्रकारिता और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी इस्तेमाल में है। इंटरनेट आधारित शोध, सूचना के स्रोतों की पड़ताल और खबर की बारीकियों तक पहुंचने की उनकी कार्यशैली उन्हें अलग पहचान देती है। बदलते मीडिया परिदृश्य में वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं। पत्रकारिता के साथ उन्हें संगीत और यात्रा में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए जिज्ञासा, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और तथ्यों के प्रति ईमानदारी सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। Santosh Kumar Singh की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

IPO बाजार में नवंबर की शुरुआत: Vedant Poly Fabs का नया इश्यू खुलेगा, 6 IPO में अभी भी मौका; एक का GMP ₹70 तक

भारत की नीली अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, मत्स्य क्षेत्र में 39,272 करोड़ का निवेश

जेवर एयरपोर्ट के पास विकसित होगी ‘सिंगापुर सिटी’, औद्योगिक साझेदारी को मिलेगी नई उड़ान

एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में 4.7% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में ₹19,510 करोड़ रहा मुनाफा
टॉप रीड्स

बेमौसम बारिश से किसानों की फसल बर्बाद, सांसद रमाशंकर राजभर ने मांगा मुआवजा

खादी कारीगरों की समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने उठाए कदम: जीतन राम मांझी

यूपी में तीसरी बार सरकार बनाओ, UCC लागू करेंगे… अमित शाह ने 2027 के लिए भरी हुंकार, 312 सीटों का लक्ष्य

एक कानून, सभी नागरिक: UCC लागू होने पर बदलेंगे शादी, तलाक और संपत्ति से जुड़े नियम

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट पार्क, 2,000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

पत्रकार से बने हजारों करोड़ के कारोबारी, आरके सिन्हा के निधन से शोक की लहर

'वोट चोरी' के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी-अखिलेश यादव को चैलेंज, बोले- संसद में हो खुली बहस




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).