Tue, Oct 13
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।★ रियाद एयरपोर्ट पर रविवार को फिर एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे टर्मिनल-4 में आग लग गई। इससे एक दिन पहले हुए हमले में 12 लोगों की मौत और 309 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद एयरपोर्ट बंद है और कम से कम 11 भारतीयों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।★ पुणे के सांगवी में संपत्ति विवाद के चलते ओंकार शिंगोरे ने अपनी सौतेली दादी मंगला शिंगोरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। वह दूसरे हत्या मामले में जमानत पर बाहर था।★ CJP के प्रदर्शन से दिल्ली के कारोबार को नुकसान, दिल्ली में करीब 2000 करोड़ का व्यापार ठप- CTI।★ लखनऊ-CJP के कल के प्रदर्शन के मद्देनज़र आज लखनऊ से चलने वाली दो ट्रेनें निरस्त- गाड़ी संख्या 12229 लखनऊ - नई दिल्ली , लखनऊ मेल दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी l 2.गाड़ी संख्या 12429 — लखनऊ - नई दिल्ली वातानुकूलित सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर, 2026 को लखनऊ से नई दिल्ली के लिए निरस्त रहेगी।★ दिल्ली। मेट्रो ट्रेन बंद करने पर सुप्रीमकोर्ट का आदेश। मेट्रो बंद होने से आम नागरिक परेशान,मेट्रो और ट्रेन सेवाएं जारी रहनी चाहिए। आप सारा ट्रासपोर्टर बंद नहीं कर सकते। दिल्ली के लोगों को दिक्कतें ना हो। प्रदर्शन पर रिस्ट्रिक्शन लगाए जा सकते है। ये सुनिश्चित हो आवाजाही न रूके।★ उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20ः आरक्षण मिलेगा, उम्र में 3 साल की छूट मिलेगी, लिखित और फिजिकल टेस्ट के बिना सीधे जॉइनिंग लेटर मिलेगा।★ यूपी कैबिनेट फैसला: चार्जिंग स्टेशन को मंजूरी। यूपी में 238 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन मंजूर। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत मिलेगी सुविधा। 99 स्थानों पर समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी। 139 स्थानों पर समझौता ज्ञापन अभी लंबित। लखनऊ में 36 स्थानों पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 39 स्टेशन प्रस्तावित। गोरखपुर में 32 और वाराणसी में 28 स्टेशन। आगरा में 21, मथुरा में 14 स्टेशन प्रस्तावित। प्रयागराज में 13 और कानपुर में 12 स्टेशन। मेरठ में 35 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशनों, मॉल पर मिलेगी सुविधा। दूसरे चरण में 1500 चार्जिंग स्टेशन बनाने का लक्ष्य।★ CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच। केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश। 20 साल पुराने PWD के केस की होगी पड़ताल।★ रायबरेली : रेलवे स्टेशन गेट पर महिलाओं, बुजुर्ग में विवाद। नशे में धुत बुजुर्ग पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। रायबरेली रेलवे स्टेशन के पास का मामला।★ मथुरा : प्रेमानंद विवाद में दिनेश फलाहारी ने मांगी माफी। विराट कोहली को बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। 5 करोड़ देकर बुलाने का आरोप निकला मनगढ़ंत। हनुमान टेकरी पर संतों ने किया था बहिष्कार। प्रेमानंद जी के समर्थन में उतरे बड़े संत। देवकीनंदन समेत संतों ने खोला मोर्चा। संतों के विरोध के बाद बैकफुट पर फलाहारी। दिनेश फलाहारी ने वीडियो जारी कर मांगी माफी। प्रेमानंद जी सनातनियों के गौरव हैं- दिनेश।

MSME का विकास ही देश का विकास, राजनाथ सिंह बोले-Local to Global बढ़ें उद्यमी

By News Desk·02 Sept 2026 09:35 PM (IST)
0
MSME का विकास ही देश का विकास, राजनाथ सिंह बोले-Local to Global बढ़ें उद्यमी

IIA की 35वीं AGM में 1,200 से अधिक उद्यमी जुटे, उत्कृष्ट MSMEs और चैप्टर्स को मिले पुरस्कार, AI, डिफेंस और ग्लोबल मार्केट पर जोर

ग्रेटर नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “MSME का विकास ही देश का विकास है। भारतीय उद्योग जगत के लिए MSMEs को अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला बताते हुए उन्होंने उद्यमियों से तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नवाचार, गुणवत्ता, उत्पादकता और निर्यात पर लगातार ध्यान देने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री ग्रेटर नोएडा स्थित द वेडिंग्स डॉट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की 35वीं Annual General Meeting (AGM) को बतौर मुख्य अतिथि किया।

इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से 1,200 से अधिक MSME उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों, IIA पदाधिकारियों और चैप्टर प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले MSME उद्यमियों और विभिन्न IIA चैप्टर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण संकल्प और वंदेमातरम से हुई।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि पुरस्कार किसी उपलब्धि का अंत नहीं, बल्कि नई शुरुआत हैं। उन्होंने उद्यमियों से इन सम्मानों से प्रेरणा लेकर अपने उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपील की।

डिफेंस कॉरिडोर को बताया बड़ा अवसर

रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को MSMEs के लिए बड़ा अवसर बताया। उन्होंने उद्यमियों से आयात प्रतिस्थापन (Import Substitution), स्वदेशी तकनीक और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय MSMEs को अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित रहने के बजाय ‘Local to Global’ की सोच के साथ विश्व बाजार में अपनी पहचान बनानी होगी। तकनीकी क्षमता, गुणवत्ता और नवाचार के जरिए भारतीय उद्योग वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में अपनी मजबूत जगह बना सकते हैं।

उन्होंने IIA की भूमिका की भी सराहना की। रक्षा मंत्री के मुताबिक, उद्योगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने, नीतिगत मुद्दों पर सुझाव देने और Ease of Doing Business को बेहतर बनाने में IIA के प्रयास MSME इकोसिस्टम को मजबूत कर रहे हैं।

IIA ने दोहराया- ‘उद्योग बढ़ाएंगे, विकसित भारत बनाएंगे’

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि संगठन वर्ष 1985 से MSMEs की आवाज को मजबूती देने और उन्हें विकास के नए अवसरों से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने भी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को MSMEs के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए रक्षा उत्पादन, स्वदेशी तकनीक और स्थानीय विनिर्माण में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने भारतीय MSMEs से वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने और ‘Local to Global’ की सोच अपनाने की अपील की। इस दौरान IIA का संकल्प “उद्योग बढ़ाएंगे, विकसित भारत बनाएंगे” दोहराया गया।

AI और ग्लोबल मार्केट पर विशेष चर्चा

AGM में MSME ग्रोथ, वित्त, तकनीक और वैश्विक अवसरों पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें SIDBI, Wadhwani Foundation, Indo-Japan Chamber of Commerce और Zee Business SME से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।

Wadhwani Foundation के पराग अग्रवाल ने MSMEs के लिए प्रस्तावित AI वर्कशॉप की जानकारी दी और बिजनेस ग्रोथ, उत्पादकता और नवाचार में AI की संभावनाओं पर चर्चा की। वहीं SIDBI के चीफ जनरल मैनेजर अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने MSMEs के लिए वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर विचार रखे।

कार्यक्रम में ‘Role of MSMEs in Viksit Bharat-2047’ विषय पर पैनल चर्चा भी हुई। इसके अलावा बिजनेस कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर राहुल जैन ने सस्टेनेबल बिजनेस ग्रोथ, लीडरशिप, AI, टेक्नोलॉजी, लागत दक्षता, गुणवत्ता और वैश्विक बाजारों पर उद्यमियों को संबोधित किया।

उत्कृष्ट MSMEs और चैप्टर्स हुए सम्मानित

समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट MSME उद्यमियों को IIA MSME Awards से सम्मानित किया गया। इनमें निर्यात, ODOP विनिर्माण, डिफेंस सेक्टर, महिला उद्यमिता, GeM पोर्टल के प्रभावी उपयोग और वेस्ट मैनेजमेंट एवं सस्टेनेबल एनर्जी जैसी श्रेणियां शामिल रहीं।

Chapter Awards में हापुड़ को Best Performing Chapter का प्रथम पुरस्कार, मुजफ्फरनगर को दूसरा और बरेली को तीसरा स्थान मिला। लखनऊ और सहारनपुर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में IIA के महासचिव दीपक कुमार बजाज ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। राष्ट्रीय गान के साथ 35वीं AGM का समापन हुआ।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

11 Oct 2026

यूपी कांग्रेस में गुटबाजी का विस्फोट, प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में बवाल; कार्यकर्ताओं के बीच चले जूते

10 Oct 2026

उर्दू ड्रामा कार्यशाला में विवाद, नाटक के मंचन से पहले चार प्रतिभागियों को हटाने का आरोप

11 Oct 2026

पूर्वांचल से ओवैसी ने किया 2027 के चुनावी समर का शंखनाद, बोले- मोदी जी, नौजवानों के दिमाग और हौसलों को बंद नहीं कर सकते

10 Oct 2026

फ्लाइट से हिरासत, ट्रेनें रद्द और इंटरनेट बंद! अभिजीत दीपके मामले में बड़े दावे

11 Oct 2026

जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, शिवम यादव समेत तीन पर चाकू से हमला; 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

09 Oct 2026

यूपी के 18 शहरों में चलेंगी 1725 एसी इलेक्ट्रिक बसें, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

अब ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ कहलाएगा जेवर एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट की मुहर

09 Oct 2026

स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश' बना यूपी: सीएम योगी