भारत की आर्थिक मजबूती घरेलू क्षमता, विविधीकरण और खुलेपन में निहित है : डॉ. पीके मिश्रा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा ने आज यहां आयोजित 5वें कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव के “जोखिम की कीमत चुकाती दुनिया” विषयक पूर्ण सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने तेजी से अनिश्चित होते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में आर्थिक लचीलापन, विविधीकरण और रणनीतिक तैयारी के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि आर्थिक जोखिम की प्रकृति में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। दुनिया अब केवल ऐसे जोखिमों का सामना नहीं कर रही है, जिनकी गणना और संभावनाओं का आकलन किया जा सकता है, बल्कि ऐसी अनिश्चितता का भी सामना कर रही है, जिसके लिए विश्वसनीय रूप से संभावनाएं निर्धारित करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि महामारी, भू-राजनीतिक संघर्ष, आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान, व्यापार प्रतिबंध और तेजी से हो रहे तकनीकी बदलावों ने जोखिम और अनिश्चितता के बीच इस अंतर को स्पष्ट रूप से सामने ला दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस भूगोल को कभी प्रौद्योगिकी के कारण कम महत्वपूर्ण माना जाने लगा था, वह अब आर्थिक निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्र में वापस आ गया है। समुद्री परिवहन मार्गों में व्यवधान हजारों किलोमीटर दूर ऊर्जा की कीमतों को प्रभावित कर सकता है, जबकि महत्वपूर्ण खनिजों और उनके प्रसंस्करण का कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक केंद्रीकरण नई कमजोरियां पैदा करता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण भी रणनीतिक निर्भरता के नए रूप सामने ला रहा है, जिनका समाधान आवश्यक है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि अनिश्चितता आर्थिक व्यवहार को बदल देती है। कंपनियां आपूर्तिकर्ताओं में विविधता ला रही हैं, भंडार बनाए रख रही हैं और वैकल्पिक उत्पादन क्षमता विकसित कर रही हैं। वहीं सरकारें अपने भंडार, राजकोषीय बफर और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा, “लचीलापन मुफ्त नहीं है।” उनके अनुसार, मुख्य आर्थिक प्रश्न यह है कि व्यवधान से बचने के लिए लचीलेपन पर किया जाने वाला अतिरिक्त व्यय उस संभावित नुकसान की तुलना में उचित है या नहीं, जिससे बचने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर उभर रही प्रतिक्रिया वैश्वीकरण से पीछे हटने का संकेत नहीं है, बल्कि अधिक अनिश्चितता वाली दुनिया में वैश्वीकरण को किस प्रकार व्यवस्थित किया जाए, इसका पुनर्मूल्यांकन है। देश घरेलू क्षमताओं को विविधीकृत अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों, रणनीतिक भंडार, वैकल्पिक आपूर्ति श्रृंखलाओं और गहरे आर्थिक सहयोग के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
भारत के अनुभव का उल्लेख करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि लचीलापन का अर्थ दुनिया से अलग-थलग होना नहीं हो सकता। “इसका अर्थ ऐसी क्षमता होना है कि हम दुनिया के लिए खुले रहें, लेकिन उसके प्रति अत्यधिक संवेदनशील न बनें।” उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, रणनीतिक औद्योगिक क्षमताओं और बाहरी आर्थिक संबंधों के विविधीकरण को भारत की रणनीति के महत्वपूर्ण तत्वों के रूप में रेखांकित किया।
डॉ. मिश्रा ने जोर देकर कहा कि लचीलेपन के साथ उत्पादकता और प्रतिस्पर्धात्मकता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि घरेलू क्षमता के निर्माण का अर्थ हर कीमत पर आयात का स्थान लेना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसी क्षमताओं का निर्माण करना होना चाहिए जो प्रतिस्पर्धी और बड़े पैमाने पर विस्तार योग्य हों तथा अंततः वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हों। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में हो रहे बदलाव का उल्लेख किया।

उन्होंने व्यापक आर्थिक लचीलेपन के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजकोषीय गुंजाइश, पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार, सुदृढ़ वित्तीय प्रणाली और विश्वसनीय संस्थाएं किसी देश को बाहरी झटकों से निपटने की क्षमता प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और स्थिरता के बीच संबंध भी लगातार मजबूत हो रहा है तथा ऊर्जा, खाद्य, प्रौद्योगिकी और पर्यावरणीय सुरक्षा अब एक-दूसरे से तेजी से जुड़ रहे हैं।
समापन में डॉ. मिश्रा ने कहा कि लचीलापन आत्मनिर्भरता और वैश्वीकरण के बीच किसी एक को चुनने का प्रश्न नहीं है। उन्होंने कहा, “अधिक तर्कसंगत दृष्टिकोण दोनों के बीच संतुलन में निहित है—जहां रणनीतिक रूप से निर्भरता कमजोर करती है, वहां घरेलू क्षमता; जहां अत्यधिक एकाग्रता जोखिमपूर्ण है, वहां विविधीकरण; और जहां वैश्विक एकीकरण उत्पादकता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करता है, वहां खुलापन।
आत्मनिर्भरता के व्यापक अर्थ का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस बात को याद किया कि आत्मनिर्भरता का अर्थ दुनिया के लिए अपने द्वार बंद करना नहीं है, बल्कि स्वयं को टिकाऊ और स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ अपनी क्षमताओं को स्वयं विकसित और सुदृढ़ करना है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

नोएडा इंटरनेशनल ट्रेड शो में खाद्य प्रसंस्करण यूपी के उद्यमियों ने जापान, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप सहित 6 विदेशी कंपनियों से किया समझौता

यूपी के उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूत सप्लाई चेन और उद्यमियों की विश्वसनीयता पर दुनिया को भरोसा : मुख्यमंत्री योगी

कैरेटलेन ने ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च की नई ई-कॉमर्स वेबसाइट, वैश्विक विस्तार को मिली नई रफ्तार

टाटा एआईए का नया मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च, बीमा सुरक्षा के साथ इक्विटी निवेश का मौका
टॉप रीड्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर अधिवक्ता जन सेवा समिति ने किया माल्यार्पण, दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

क्रिकेट विश्व कप 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी, 10 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान की टक्कर

हमारे ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की कोई जगह नहीं : मुख्यमंत्री योगी

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

गांधी जयंती पर यूपी में ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में रोजगार से महिला सशक्तीकरण तक 11 मंत्रालयों के एजेंडे पर मंथन

सवर्ण मोर्चा ने किया अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

बंद कमरे में टिप्पणी आसान, सुरक्षा हटा दें तो बड़े से बड़े व्यक्ति को भी भीगी बिल्ली बनने में देर नहीं लगती : मुख्यमंत्री



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).