2.5 लाख नए उद्यमियों को मिलेगा आर्थिक सहारा, स्टैंड-अप इंडिया योजना को पांच साल का विस्तार

महिला, SC-ST उद्यमियों को कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का ऋण; 4,111 करोड़ रुपये के ऋण गारंटी कोष को स्वीकृति
नई दिल्ली। देश में महिला उद्यमियों और अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों को स्वरोजगार और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 31 मार्च 2031 तक अगले पांच वर्षों के लिए जारी रखने की मंजूरी दे दी है।
योजना के अगले चरण में पांच वर्षों के दौरान कम से कम 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सरकार ने योजना के लिए 4,111 करोड़ रुपये के ऋण गारंटी कोष को भी मंजूरी दी है।
अब तक 2.75 लाख से अधिक उद्यमियों को मिली मदद
स्टैंड-अप इंडिया योजना की शुरुआत अप्रैल 2016 में की गई थी। इसका उद्देश्य महिलाओं तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को नए कारोबार स्थापित करने के लिए बैंक ऋण उपलब्ध कराना है। योजना के तहत अब तक 2.75 लाख से अधिक लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराने में सहायता दी जा चुकी है।
10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का मिलेगा ऋण
योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को नया यानी ग्रीनफील्ड उद्यम स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ रुपये तक का बैंक ऋण मिल सकेगा। इसमें कार्यशील पूंजी और सावधि ऋण का संयुक्त विकल्प या केवल सावधि ऋण लेने की सुविधा शामिल है।
ऋण परियोजना लागत के अधिकतम 85 प्रतिशत तक दिया जा सकेगा। इसका लाभ विनिर्माण, सेवा, व्यापार और कृषि से जुड़ी गतिविधियों में नया उद्यम शुरू करने वाले पात्र उद्यमी उठा सकेंगे।
85 प्रतिशत तक ऋण गारंटी कवरेज
योजना के अंतर्गत ऋण राशि का 85 प्रतिशत तक गारंटी कवरेज उपलब्ध होगा। इसके लिए मानक गारंटी शुल्क 0.50 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इससे पात्र उद्यमियों को बैंक ऋण प्राप्त करने में मदद मिलेगी और वित्तीय संस्थानों के लिए भी ऋण देने की प्रक्रिया को प्रोत्साहन मिलेगा।
महिला और वंचित समुदायों में उद्यमशीलता को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का मानना है कि योजना को पांच वर्ष और जारी रखने से महिला उद्यमियों तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए वित्तीय सहायता तक पहुंच आसान होगी। इससे नए कारोबार स्थापित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और आर्थिक रूप से वंचित समुदायों को उद्यमिता से जोड़ने में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

त्योहार की खरीदारी से कारीगरों की तकदीर बदलने की पहल, यूपी में ODOP बना स्थानीय कारोबार का बड़ा सहारा

भारत-पोलैंड के बीच व्यापार और तकनीकी सहयोग बढ़ाने की पहल

अदाणी पावर के चार मेगा प्रोजेक्ट BHEL के नाम, 28 हजार करोड़ तक के ऑर्डर से शेयरों में तेजी

अब UPI से करें उधार में खरीदारी, जानिए कैसे मिलेगा RuPay क्रेडिट कार्ड और कौन कर सकता है आवेदन
टॉप रीड्स

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).