महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण की मांग तेज, छात्र नेता अवनीश सिंह नंदन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

एक सप्ताह में अनावरण की तारीख तय करने की मांग, समयसीमा पूरी होने पर ‘महाराणा सम्मान आंदोलन’ शुरू करने की चेतावनी
बलिया। जिले में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। प्रतिमा के अनावरण की तिथि निर्धारित करने की मांग को लेकर छात्र नेता अवनीश सिंह नंदन के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की गई कि प्रतिमा के अनावरण की तारीख जल्द तय की जाए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित इस कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके।

छात्र नेता अवनीश सिंह नंदन ने इस संबंध में जिला प्रशासन को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर प्रतिमा के अनावरण की तिथि तय नहीं की जाती है, तो ‘महाराणा सम्मान आंदोलन’ की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पर समय रहते निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि बलिया शहर के वीर लोरिक स्टेडियम तिराहे पर महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। जून 2023 में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जनपद में महाराण प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। जिसके कुछ साल बाद यहां प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। इसके अनावरण को लेकर कई बार छात्र नेताओं ने अपनी आवाज बुलंद की है। लेकिन यह प्रतिमा अभी भी तिरपाल से ढकी हुई है। इस बीच मंगलवार को छात्र नेता अवनीश सिंह नंदन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमा के अनावरण की तिथि निर्धारित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर तारीख तय नहीं होती है, तो ‘महाराणा सम्मान आंदोलन’ शुरू किया जाएगा।
लेखक के बारे में
शैलेन्द्र कुमार सिंह
पिछले करीब आठ वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फोटो जर्नलिस्ट के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र ने स्टेट मीडिया, दैनिक भास्कर सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म और अपने डिजिटल पोर्टल ‘शब्द भेदी’ के माध्यम से पत्रकारिता को आगे बढ़ाया। जमीनी मुद्दों, स्थानीय खबरों और जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। अनुभव, संघर्ष और निरंतर सीखने के साथ उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। शैलेन्द्र कुमार सिंह की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

घाघरा की कटान से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, बांसडीह तहसील पर हजारों ग्रामीणों का प्रदर्शन

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी परिसर की तस्वीर

करवा चौथ को लेकर बलिया के बाजारों में रौनक, सुहाग सामग्री और पूजन के सामान की जमकर खरीदारी

बलिया कलेक्ट्रेट का होगा कायाकल्प, मधुबनी पेंटिंग और रंगीन इंटरलॉकिंग से निखरेगा परिसर
टॉप रीड्स

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं को मिला सुरक्षा का संदेश

काशी बनेगी राष्ट्रीय सेस्टोबॉल का अखाड़ा, 60 से अधिक टीमों के बीच खिताबी जंग!

वाल्मीकि जयंती पर अजय राय का भाजपा पर हमला, खड़गे के समर्थन में दिया बयान

'कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमला

लखनऊ में दीपावली पर लॉन्च होगी सौमित्र विहार आवासीय योजना, 2,200 से अधिक प्लॉट मिलने की उम्मीद

लखनऊ में MLC चुनाव की मतगणना शुरू, 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

भारत की बदलती तस्वीर से प्रभावित हुए केविन पीटरसन, PM मोदी ने पोस्ट किया लेख




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).