दुर्गा पूजा-दशहरा पर बसों के संचालन को लेकर परिवहन मंत्री सख्त

लखनऊ। दुर्गा पूजा और दशहरा को देखते हुए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के व्यवस्थित और सुदृढ़ संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बसों की फिटनेस से लेकर यात्रियों की सुविधाओं और चालक-परिचालकों के व्यवहार तक में लापरवाही नहीं बरतने को कहा है।
मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी बसों का निर्धारित 31 और 13 बिंदुओं के मानकों के अनुसार भौतिक एवं यांत्रिक परीक्षण कराकर कमियों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। फिट बसों को ही मार्ग पर भेजा जाए और सभी बसें शत-प्रतिशत संचालन के लिए तैयार रखी जाएं।
बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने, पेयजल और साफ-सुथरे सुलभ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ शौचालयों के आसपास चूने का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। बसों के टूटे शीशे और फटी सीटों को दुरुस्त कराकर साफ-सुथरी बसों का संचालन कराने को कहा गया है।
दयाशंकर सिंह ने चालक-परिचालकों और बस अड्डों के कर्मचारियों को यात्रियों से मृदुल एवं शिष्ट व्यवहार करने के निर्देश दिए। सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और दिव्यांग यात्रियों को यथासंभव आरक्षित सीट उपलब्ध कराने तथा मार्ग के सभी बस स्टेशनों से होकर बसें संचालित कराने को कहा गया है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बसों में प्रतिबंधित और ज्वलनशील पदार्थ किसी भी स्थिति में न ले जाए जाएं। चालक-परिचालक ड्यूटी के दौरान अनिवार्य रूप से वर्दी में रहें। बसों में प्राथमिक उपचार पेटी और बस अड्डों पर उद्घोषणा यंत्र चालू हालत में रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

इंडिगो फ्लाइट पर आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप, लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग

फैजुल्लागंज बाढ़ को लेकर पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने मेयर पर साधा निशाना

यूपी में हजारों PACS कर्मचारियों का वेतन अटका, संजय सिंह बोले- तत्काल हो भुगतान

25 साल की सेवा पर PM मोदी का नया संकल्प- विकसित भारत, वी विल डू इट
टॉप रीड्स

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

शक्ति बाल विद्या मंदिर और यूनिवर्सल जूनियर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू, विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

खामोशी से लेकर गुस्से तक, हर किरदार में जान फूंकने वाला अभिनेता... चला गया

रेपो रेट बढ़ा: महंगाई की दवा या आम आदमी पर नया बोझ?

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

पटरी दुकानदारों से कथित वसूली के विरोध में भाजपा पार्षद का धरना

रसड़ा चीनी मिल को फिर से चलाने के लिए किसानों ने भरी हुंकार



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).