प्रदेश में चीनी की कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में पर्याप्त स्टॉक है, इसलिए आमजन को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चीनी की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की चीनी मिलों में कुल 179.38 लाख कुंतल चीनी उपलब्ध है। इसमें सहकारी मिलों में 23.60 लाख, निगम की मिलों में 5.28 लाख और निजी मिलों में 150.50 लाख कुंतल चीनी शामिल है। जून-जुलाई में मिलों ने 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है।
सीएम ने आवश्यकता पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारियों को चीनी मिलों, थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के गोदामों का भौतिक सत्यापन कर वास्तविक स्टॉक की रिपोर्ट लेने को कहा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने और जमाखोरी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। डीलर 30 दिन से अधिक का स्टॉक नहीं रख सकेंगे और एक समय में 400 टन से अधिक चीनी का भंडारण नहीं कर सकेंगे।
बैठक में बताया गया कि पेराई सत्र 2026-27 में करीब 28.14 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती और लगभग 90 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान है। प्रदेश में प्रतिमाह करीब चार लाख टन चीनी की खपत होती है।
वहीं, पेराई सत्र 2025-26 में 48 लाख किसानों को 32,554 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

क्या राजनीति में भी झंडे गाड़ पायेंगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल?

यूपी राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के 8 नामों पर मंथन, सपा के तीन प्रत्याशियों की चर्चा से बढ़ी सियासी हलचल

सनातन की एकता में ही हमारी सुरक्षा और मजबूती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
टॉप रीड्स

विहिप रसड़ा जिला टोली की बैठक संपन्न, गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

IAS की कुर्सी छोड़ अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल, बोलीं- यूपी मेरी कर्मभूमि, यहीं से शुरू करूंगी नई पारी

न्यायालय ने तीन आरोपितों को किया दोषमुक्त, अभियोजन आरोप साबित करने में रहा नाकाम

सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने किया सुसाइड, लाखों फॉलोअर्स सदमे में; पुलिस जांच में जुटी’’

रोडवेज बस की चपेट में आने से 65 वर्षीय महिला की मौत, हादसे के बाद चालक बस लेकर निकला

बलिया में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक की पीटकर हत्या; चार हिरासत में

यूपी में बारिश का दोहरा असर: कहीं जलभराव और तबाही, कहीं धान-गन्ने को मिली संजीवनी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).