मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा पहुंची उच्च न्यायालय, इलाहाबाद
लखनऊ। पासपोर्ट सेवाओं को अधिकाधिक सुलभ एवं सुविधाजनक बनाने तथा आवेदकों को उनके निकट ही पासपोर्ट संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ द्वारा संचालित पासपोर्ट सेवा वैन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में 21 एवं 22 अगस्त 2026 को उच्च न्यायालय, इलाहाबाद परिसर में पासपोर्ट सेवा वैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई और लगभग 90 पासपोर्ट आवेदनों का निस्तारण किया गया। वैन के माध्यम से आवेदकों की आवश्यक औपचारिकताएं, दस्तावेजों का सत्यापन, बायोमेट्रिक एवं अन्य पासपोर्ट संबंधी प्रक्रियाएं पूरी की गईं।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ द्वारा वैन के माध्यम से महोबा, चित्रकूट, बस्ती एवं चंदौली सहित विभिन्न जनपदों में विशेष शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त आईआईटी कानपुर में भी पासपोर्ट सेवा वैन के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में आवेदकों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ मिला।
पासपोर्ट सेवा वैन का उद्देश्य विशेष रूप से ऐसे क्षेत्रों एवं संस्थानों तक पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, जहां आवेदकों को पासपोर्ट सेवा केंद्र तक पहुंचने में अतिरिक्त समय एवं संसाधन खर्च करने पड़ते हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ भविष्य में भी आवश्यकता एवं मांग के अनुरूप विभिन्न संस्थानों, शैक्षणिक परिसरों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पासपोर्ट सेवा वैन के माध्यम से नागरिकों को उनके निकट ही सरल, सुगम एवं पारदर्शी पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

महानवमी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

फलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश अव्वल, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

आईआईएम रोड से किसान पथ तक सफर होगा आसान, ग्रीन कॉरिडोर में जुड़ेंगे 9.9 किमी
टॉप रीड्स

नवरात्र में देवी मंदिरों से अखिलेश ने बनाई दूरी, यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा: प्रकाश पाल

नेहा सिंह राठौर ही नहीं, बल्कि सभी बहन-बेटियों की इज्जत को कुछ मीडिया संस्थानों ने खिलौना बना रखा है : मोहम्मद आफाक

लखनऊ में विजयदशमी की धूम, रावण दहन के साथ बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

सत्ताईस में सपा साफ’, साइकिल का चेन टूटा, टायर फटने वाला है: ओम प्रकाश राजभर

13 लाख नाम किसके जोड़े गए, चुनाव आयोग पूरी सूची सार्वजनिक करे : संजय सिंह

'पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब'… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना : शिवानी दीदी



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).