महानवमी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मां सिद्धिदात्री की कृपा से हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली का हो वास : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ। महानवमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री से प्रदेश के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मां सिद्धिदात्री समस्त सिद्धियों की दात्री हैं और अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। महानवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति, सेवा और त्याग के साथ समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि मां सिद्धिदात्री की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक घर में खुशहाली आए और उत्तर प्रदेश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
मौर्य ने कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे पावन अवसर हमें जरूरतमंदों की सहायता करने, महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। महानवमी के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ, समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की ।
लेखक के बारे में
Syed Fiza Khatoon
सैयद फ़िज़ा खातून ‘विजुअल लाइव’ की तकनीकी एवं डिजिटल टीम की महत्वपूर्ण सदस्य हैं। वर्ष 2014 में स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद से उन्होंने मीडिया के तकनीकी और डिजिटल कार्यों में अपनी दक्षता विकसित की है। न्यूज के लेआउट और प्रस्तुतीकरण, कंटेंट के डिजिटल प्रसारण तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खबरों के अपडेट में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। खबर को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने से लेकर उसके डिजिटल वितरण तक वह जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं। सौम्य और मिलनसार स्वभाव के साथ नई तकनीकों और बदलते डिजिटल मीडिया को सीखने की निरंतर ललक उनकी कार्यशैली की खास पहचान है। टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और हर कार्य में कुछ नया सीखना उनकी पेशेवर सोच को दर्शाता है। डिजिटल पत्रकारिता के तेजी से बदलते दौर में तकनीकी समझ और रचनात्मक सोच के साथ सटीक, आकर्षक और प्रभावी न्यूज प्रस्तुतीकरण* में उनका योगदान ‘विजुअल लाइव’ की डिजिटल टीम को मजबूती प्रदान करता है। Syed Fiza Khatoon की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बस में मां के अपमान ने बदली जिंदगी की दिशा, कंडक्टर की बेटी शालिनी अग्निहोत्री बनीं IPS; पहले प्रयास में हासिल की 285वीं रैंक

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

दीपोत्सव का हर दीप कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को दे रहा नई रोशनी: योगी
टॉप रीड्स

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

प्रशासनिक कुर्सी छोड़कर नई पारी की तैयारी? PCS अनुपमा राग के इस्तीफे से यूपी की सियासत में हलचल

2027 के रण में भाजपा का नया दांव, योगी सरकार के MLC मंत्रियों को भी जनता के बीच उतरना पड़ सकता है!

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

योगी का अयोध्या से विपक्ष को सीधा संदेश, बोले- रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें, फिर रामलला के दरबार आएं

भाजपा के सहारे राजनीति में उतरने की चर्चा पर धनुष का जवाब, बोले- मेरे साथ जनता है, कोई और नहीं!

बिस्मिल्लाह खान के घर पर बुलडोजर का दावा निकला गलत? अखिलेश ने BJP को घेरा, परिवार बोला- हम खुद बना रहे हैं म्यूजियम




Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).