लखनऊ मेरी तपोभूमि, यहीं से मिली शिक्षा: चुनाव आयुक्त
लखनऊ। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने दौरे के तहत लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश के साथ अपने पुराने और गहरे संबंधों को याद किया और प्रदेश के मतदाताओं के नाम एक विशेष संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है और यहीं मेरी शिक्षा-दीक्षा भी हुई है। लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि पर वापस लौटकर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।
उन्होंने मतदाताओं को संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा उत्तर प्रदेश के मतदाताओं तक अपनी बात और संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से हुआ है। उन्होंने बीएलओ (BLO) की सराहना की और कहा कि बूथ लेवल ऑफिसरों को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में निर्वाचन प्रक्रिया, उसकी पारदर्शिता और लोकतंत्र में भागीदारी को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

यूपी सरकार देगी दिव्यांगजनों की प्रतिभा को सम्मान

डायल-112 में 12 घंटे की ड्यूटी घटाकर 8 घंटे करने की तैयारी, जिलों से मांगे सुझाव

डॉ. दिनेश शर्मा देंगे BJP और राज्यसभा से इस्तीफा, मंगलवार को दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से होगी मुलाकात

राम मंदिर CEO नियुक्ति पर उठाए गए वैधानिक प्रश्न
टॉप रीड्स

116 ट्रकों का वजन बढ़ाने के मामले में आरटीओ कार्यालय पर आत्मदाह करने पहुंचे ट्रांसपोर्टर

पहले डर हटाया, फिर बेटी को पढ़ाया-हुनर दिया और रोजगार से जोड़ा, अब आत्मनिर्भरता की राह पर यूपी की महिलाएं : योगी

अखिलेश पर संगीत सोम का बड़ा हमला, मुजफ्फरनगर दंगे से PDA और एनकाउंटर तक गिनाए आरोप; बोले- ‘यूपी में नहीं चलेगा मुगल राज’

लखनऊ ने वायु गुणवत्ता सुधार में रचा इतिहास

2027 में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य: केशव मौर्य

भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन, केक काटकर किया सेलिब्रेशन

पत्रकारिता लोकतंत्र के तीनों स्तंभों की मार्गदर्शक : ओंकार सिंह



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).