Tue, Oct 6
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।★ लखनऊ BJP के 8 राज्यसभा प्रत्याशी आज नामांकन करेंगे। सीएम की मौजूदगी में दाखिल होगा नामांकन। BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहेंगे मौजूद। डिप्टी CM केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी रहेंगे। मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता होंगे शामिल। नामांकन से पहले प्रदेश मुख्यालय पर जुटेंगे प्रत्याशी।★ लखनऊ। इकाना में आज भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर आज। भारत और वेस्टइंडीज के बीच T-20 मुकाबला। महामुकाबले के लिए इकाना स्टेडियम तैयार। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए तैयारियां पूरी। आमने-सामने होंगी भारत और वेस्टइंडीज की टीमें।★ लखनऊ में आज HCLTech के HCLTech के लखनऊ संचालन के 10 साल पूरे होने पर समारोह। HCL आईटी सिटी में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम, कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश’ थीम पर आयोजन। HCLTech ने यूपी में अब तक टेक्नोलॉजी, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में किया काम। HCL Foundation के जरिए 20 जिलों के करीब 3 हजार गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम संचालित हुए।★ लखनऊ। UP : SIR के बाद मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ने के लिए एक महीने का विशेष अभियान। SIR से पहले और बाद की मतदाता सूची का किया जाएगा मिलान। बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के भरवाएंगे फॉर्म-6। शादी के बाद ससुराल क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाने वाली महिलाओं के नाम भी जोड़े जाएंगे। हर बीएलओ को सप्ताह में कम से कम 25 लोगों से संपर्क का लक्ष्य। आश्रय स्थलों, श्रमिक कॉलोनियों, बेघर और वंचित पात्र लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर फॉर्म-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। भरे फॉर्म राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों से साझा होंगे, CEO कार्यालय करेगा अभियान की निगरानी।★ मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत। कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर। हादसे में 4 की दर्दनाक मौत, 3 घायल। पुलिस ने डंपर समेत चालक को अरेस्ट किया। बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे कार सवार। पुरकाजी थाने के लक्सर मार्ग पर हुआ हादसा।★ विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद आज। भगवामय हुआ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान। आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी धर्म संसद। कृष्ण जन्मभूमि मथुरा पर भव्य मंदिर बनाने के प्रस्ताव को रखा जाएगा आज धर्म संसद में।★ फार्मा कंपनी मैनकाइंड ने कैप्‍टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम करते हुए एक करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि आप हमारे समय के असली हीरो हैं। कंपनी ने कहा, ‘आपने पूरी दुनिया के सामने जिस साहस, शौर्य और जिम्‍मेदारी का परिचय दिया है, उसे देखते हुए एक भारतीय के तौर पर हमें अत्‍यंत गर्व हो रहा है। यही वजह है कि मैनकाइंड फार्मा ने आपको और आपके परिवार को एक करोड़ रुपये का योगदान करने का फैसला लिया है।’।★ मथुरा के बरसाना से बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के सादाबाद से लापता 16 वर्षीय अनुज चौधरी को पुलिस ने बरसाना के एक आश्रम से बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा लेने के बाद अनुज लापता हो गया था। बेटे की तलाश में परिजनों ने वृंदावन पहुंचकर केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। जानकारी मिलने पर अनुज वहां से निकलकर बरसाना के लाडली दास आश्रम पहुंच गया और वहीं शरण ली। सूचना के बाद सादाबाद थाना पुलिस बरसाना पहुंची और किशोर को अपने साथ लेकर हाथरस के लिए रवाना हो गई। मामले में बरसाना थाना पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मीडिया को घटनाक्रम से दूर रखा। फिलहाल किशोर के सकुशल मिलने से परिवार को बड़ी राहत मिली है।★ मौसम विभाग ने कल यानी 5 अक्तूबर से देश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार हैं। मौसम का यह मिजाज 5 से 7 अक्टूबर के बीच रह सकता है। आईएमडी का यह भी कहना है कि दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।★ वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने दीक्षा देने और दर्शन देने पर रोक लगा दी है। दर्शन करने आ रहे लोग निराश होकर वापस लौट रहे हैं। वृंदावनवास कर रहे दीक्षा पा चुके शिष्यों के ड्रेस कोड भी बदले हैं। अब शिष्य पीले और सफेद रंग की पहनावा न पहनकर आमजन जैसे वस्त्रों में रहेंगे। सिर्फ साधक और संत के निजी सेवक ही सफेद और पीले रंग के कपड़ों में रहेंगे।

लखनऊ में 18 सितंबर से इंडिया फूड एक्सपो-2026

Published By News Desk·16 Sept 2026 04:40 PM (IST)
0
लखनऊ में 18 सितंबर से इंडिया फूड एक्सपो-2026

देशभर से जुटेंगे उद्यमी और संस्थान, तकनीक, निवेश, निर्यात और सरकारी योजनाओं पर रहेगा फोकस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग एवं संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने और MSME उद्यमियों को नए बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) द्वारा इंडिया फूड एक्सपो-2026 के 11वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय यह एक्सपो 18 से 20 सितंबर 2026 तक लखनऊ के Regalia Greens, 1090 Crossing, Gomti Nagar में आयोजित होगा।

आयोजकों के मुताबिक, इंडिया फूड एक्सपो-2026 में फूड प्रोसेसिंग एवं संबद्ध क्षेत्रों के MSME उद्यमियों के लिए करीब ₹750 से ₹1,000 करोड़ के संभावित व्यावसायिक अवसर सृजित होने की उम्मीद है। एक्सपो के माध्यम से उद्यमियों को नए व्यापारिक संबंध, बाजार, तकनीकी समाधान, निवेश संभावनाओं और सरकारी सहयोग से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कई राज्यों से उद्यमियों की भागीदारी

इंडिया फूड एक्सपो में उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब समेत कई राज्यों से उद्यमियों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों की भागीदारी प्रस्तावित है।

आयोजकों का कहना है कि विभिन्न राज्यों के उद्यमियों की भागीदारी से फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में अंतरराज्यीय व्यापार, तकनीकी सहयोग, निवेश और बाजार विस्तार के नए अवसर विकसित हो सकते हैं।

सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारी पर जोर

एक्सपो में फूड प्रोसेसिंग एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों को सरकारी नीतियों, सब्सिडी, प्रोत्साहन योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और तकनीकी समाधानों की जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

तीनों दिनों में सेमिनार, तकनीकी सत्र और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें नई तकनीक, गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, निर्यात, वैल्यू एडिशन, आधुनिक उत्पादन प्रणाली और व्यवसाय विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी के अवसर, नए बिजनेस मॉडल, स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग, ODOP और ODOC से जुड़ी संभावनाओं तथा सरकारी सहयोग के जरिए उद्योग स्थापित करने और विस्तार करने के विकल्पों पर भी जानकारी दी जाएगी।

युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने की पहल

इंडिया फूड एक्सपो का एक प्रमुख उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के अवसरों से परिचित कराना भी है। एक्सपो में उन्हें यह समझने का अवसर मिलेगा कि स्थानीय संसाधनों, आधुनिक तकनीक, कौशल और सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार किस तरह शुरू किया जा सकता है।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल के जरिए युवाओं और महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन, व्यवसाय निर्माण और रोजगार सृजन की संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

दिनेश गोयल ने उद्यमियों से सहभागिता की अपील की

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने देशभर के MSME उद्यमियों, युवाओं और महिलाओं से एक्सपो में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक एक्सपो नहीं, बल्कि व्यापार एवं उद्योग के विकास, नई तकनीकों को समझने, बाजार के अवसर तलाशने और व्यवसाय स्थापित करने की संभावनाओं को जानने का मंच है।

उन्होंने उद्यमियों से अपने परिवार के युवाओं और महिलाओं को भी एक्सपो में साथ लाने की अपील की, ताकि वे उद्यमिता, स्वरोजगार, सरकारी सहयोग और व्यवसाय निर्माण के अवसरों को समझ सकें।

गोयल ने कहा कि IIA का संकल्प “उद्योग बढ़ाना है — विकसित भारत बनाना है” MSME उद्यमियों के विकास, रोजगार सृजन और राष्ट्र निर्माण की भावना को दर्शाता है।

उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे गणमान्य अतिथि

इंडिया फूड एक्सपो-2026 के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की अपेक्षा है। इसके अलावा अन्य मंत्रीगण, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

SBI समेत कई संस्थानों का सहयोग

आयोजन में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बैंकिंग पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। इसके अलावा SIDBI, IDFC First Bank, Union Bank of India और Punjab National Bank सहित अन्य संस्थान भी MSME क्षेत्र को वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराने में भागीदारी कर रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, बैंकिंग संस्थानों की भागीदारी से उद्यमियों को वित्तीय सुविधाओं, व्यवसाय विस्तार और विकास से जुड़े विकल्पों की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

कौन कर रहा आयोजन?

इंडिया फूड एक्सपो-2026 का आयोजन इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) कर रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार का खाद्य प्रसंस्करण विभाग सह-आयोजक है, जबकि UPSIDA प्लेटिनम प्रायोजक है। आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार, Invest UP, MSME विभाग और ODOC का सहयोग है।

एक्सपो की महत्वपूर्ण जानकारी

  • तिथि: 18, 19 एवं 20 सितंबर 2026

  • स्थान: Regalia Greens, 1090 Crossing, Gomti Nagar, Lucknow

  • आयोजक: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA)

  • सह-आयोजक: खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार

  • प्लेटिनम प्रायोजक: UPSIDA

  • बैंकिंग पार्टनर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

  • संभावित व्यावसायिक अवसर: ₹750–1,000 करोड़

IIA ने देशभर के MSME उद्यमियों, खाद्य प्रसंस्करण एवं संबद्ध उद्योगों से जुड़े कारोबारियों, निवेशकों, युवाओं और महिलाओं से 18 से 20 सितंबर तक लखनऊ में आयोजित इंडिया फूड एक्सपो-2026 में सहभागिता की अपील की है।

लेखक के बारे में

News Desk

‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

05 Oct 2026

अतिक्रमण अभियान पर पार्षद-जोनल अधिकारी में तीखी नोकझोंक, वसूली और छेड़छाड़ के आरोपों से मामला गरमाया

06 Oct 2026

बलिया: अंडर-17 स्टेट के लिए दो खिलाड़ियों का चयन

03 Oct 2026

कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने की मांग

05 Oct 2026

बलिया में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत; साथी गंभीर

04 Oct 2026

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चार की मौत; सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

03 Oct 2026

OTS योजना में एक लाख से ज्यादा आवेदन, 65 हजार से अधिक स्वीकृत

06 Oct 2026

जाति प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की मांग, डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

04 Oct 2026

बलिया : नगरा में रामलीला का मंचन 11 अक्टूबर से, युद्ध स्तर पर हो रही तैयारियां