विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बाराबंकी फोटोग्राफर एसोसिएशन ने संरक्षको को किया सम्मानित
बाराबंकी। बुधवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बाराबंकी फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वाधान में शहावपुर में स्थित कार्यालय पर वृक्षारोपण एवं गोष्ठी का आयोजन संरक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव तथा गिरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में किया गया।
गोष्टी से पूर्व एसोसिएशन के संरक्षको द्वारा जिला अध्यक्ष अखिल जायसवाल, महामंत्री चमन भारती, कोषाध्यक्ष विमलेश बाजपेई, संजय मिश्रा, हेमू मिश्रा, राजन सोनी, अश्वनी वर्मा, उमेश कुमार, दिलीप यादव, रिंकू सोनी, अनिल मौर्या, राकेश कुमार के साथ संयुक्त रूप से कार्यालय परिसर में नीम, जामुन तथा आवंला के पौधों का वृक्षारोपण करके उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली। वृक्षारोपण के उपरांत एसोसिएशन के पदाधिकारियो द्वारा संरक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव तथा गिरीश अरोड़ा का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में विश्व फोटोग्राफी दिवस की सभी फोटोग्राफरों को बधाई देते हुए कहा कि भारत में फोटोग्राफी की शुरुआत 1840 के दशक में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। वर्ष 1839 में यूरोप में डैगरेओटाइप तकनीक के आने के तुरंत बाद कैमरे और इससे जुड़े उपकरण भारत पहुंचने लगे थे। शुरुआत में अंग्रेजों और सैन्य अधिकारियों ने यहाँ के स्मारकों, भूदृश्यों और लोगों की तस्वीरें लीं। उन्होंने संगठन की एकता के लिए हर माह बैठक करने का सुझाव दिया जिससे फोटोग्राफरों में भाईचारा एवं एकजुटता बनी रहेगी।
वही संरक्षक गिरीश अरोड़ा ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर साल 19 अगस्त को मनाया जाता है। शुरुआती फोटोग्राफी तकनीक के आविष्कार और प्रचार की याद में मनाया जाता है, जिसे 19 अगस्त 1839 को फ्रांस सरकार ने दुनिया के लिए एक उपहार घोषित किया था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल जायसवाल तथा चमन भारतीय ने संयुक्त रूप से उपस्थित फोटोग्राफरों को फोटोग्राफी संबंधी चार मूल बातें बताई जिसमे कंपोजिशन , लाइटिंग सब्जेक्ट और एक्सपोज़र की तकनीकी जानकारी दी।
लेखक के बारे में
News Desk
‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क खबरों के संकलन, संपादन, सत्यापन और प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया का महत्वपूर्ण केंद्र है। देश-प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, समाज, अर्थव्यवस्था, अपराध, शिक्षा, रोजगार और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर लगातार नजर रखते हुए डेस्क पाठकों तक जरूरी और महत्वपूर्ण खबरें पहुंचाने का कार्य करता है। न्यूज डेस्क की टीम विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं की पड़ताल कर खबरों को तथ्यपरक, स्पष्ट और संतुलित स्वरूप देती है। खबर की भाषा, तथ्य, शीर्षक, प्रस्तुतीकरण और डिजिटल प्रकाशन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बदलते डिजिटल मीडिया के दौर में न्यूज डेस्क की भूमिका केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है। ब्रेकिंग न्यूज की त्वरित अपडेटिंग, SEO आधारित प्रस्तुतीकरण, सोशल मीडिया वितरण और पाठकों की रुचि के अनुरूप खबरों के प्रभावी डिजिटल प्रकाशन पर भी टीम लगातार काम करती है। ‘विजुअल लाइव’ का न्यूज डेस्क पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों—तथ्य, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार—को प्राथमिकता देते हुए पाठकों को तेज, भरोसेमंद और उपयोगी समाचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। News Desk की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख

बस में मां के अपमान ने बदली जिंदगी की दिशा, कंडक्टर की बेटी शालिनी अग्निहोत्री बनीं IPS; पहले प्रयास में हासिल की 285वीं रैंक

अब गांवों में बनेंगे चारा बैंक, पशु आश्रय और दूध संग्रह केंद्र, केंद्र ने जारी की नई एडवाइजरी

यूपी चुनाव 2027 : यूपी में बीजेपी के 120 विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की सीट पर भी खतरे के संकेत

दीपोत्सव का हर दीप कुम्हार के श्रम और किसान की उपज को दे रहा नई रोशनी: योगी
टॉप रीड्स

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

रामलला के दरबार में अखिलेश की दस्तक से यूपी की सियासत में हलचल, हिंदू मतदाताओं को साधने की कोशिश या PDA के सामने नई चुनौती?

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

चुनावी मौसम में रामनगरी की याद! अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तंज, बोले- मथुरा और काशी की तारीख भी बताइए

कैंसर के इलाज में बड़ी राहत: ₹40,421 की दवा अब ₹2,720 में, 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर घटे दाम; मरीजों को ₹3,502 करोड़ की बचत



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).