Tue, Nov 10
V L MEDIA PVT.LTD.
Advertisement
ब्रेकिंग न्यूज़
★ 26 दिन बाद हुआ परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में परिवार ने दी आखिरी विदाई।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।★ 26 दिन बाद हुआ परविंदर सिंह झोटा का अंतिम संस्कार, पैतृक गांव में परिवार ने दी आखिरी विदाई।★ CTI अध्यक्ष का इंडिया ब्लॉक की रैली पर बड़ा आरोप- 'दुकानें बंद रहने से करीब 11 हजार करोड़ का नुकसान।★ सेंसेक्स 1,000 अंक चढ़कर 75,000 के पार पहुंचा: निफ्टी भी 250 अंक ऊपर 23,300 पर, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदा।★ पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को झटका। पंजाब में AAP के एक और विधायक का इस्तीफा।★ मध्य प्रदेश के देवास में अवैध शराब पकड़ने गए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को ट्रक ने रौंदा। इलाज के दौरान SHO दिलीप पुरी की मौत।★ सहारनपुर। सहारनपुर में आज आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार। नकुड विधानसभा के सरसावा में बसपा की जनसभा। दोपहर 12 बजे से शुरू होगा जनसभा का कार्यक्रम। जनसभा को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह। पश्चिमी यूपी में चुनावी माहौल बनाने की तैयारी।★ लखनऊ। BJP मुख्यालय में 2 नवंबर को सभी प्रकोष्ठों की मेगा बैठक की संभावना। लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को बैठक में बुलाए जाने की संभावना। संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर होगा मंथन। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भी हो सकती है चर्चा। प्रकोष्ठों की भूमिका और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर रह सकता है जोर।★ अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर। सीएम रामकथा पार्क और राम की पैड़ी का निरीक्षण करेंगे। हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि परिसर में करेंगे दर्शन-पूजन। PFC में अधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। दीपोत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना। दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से लखनऊ रवाना होंगे मुख्यमंत्री।★ पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने MLC चुनाव जीता।★ लखनऊ। LDA में 2 नवंबर को बोर्ड बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्ताव होंगे पेश। लखनऊ विकास प्राधिकरण से अब पति-पत्नी दो भूखंड ले सकेंगे। अभी एक व्यक्ति को सीधे एलडीए से एक ही भूखंड लेने का नियम है। मंजूरी मिलने पर नैमिष, वरुण विहार समेत आगामी योजनाओं में दो भूखंड लेने की राह आसान होगी। वर्षों से सेना और एलडीए के विवाद में झूल रही नेहरू एनक्लेव की जमीन पर बनेगा वार म्यूजियम, MP राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्री होने का मिला लखनऊ को लाभ। नैमिष, वरुण विहार योजना के लिए जमीन खरीदने के लिए बढ़ेगा बजट, 5000 करोड़ का बजट बढ़ाया जाएगा। गोमती नगर विस्तार में नीलामी में नहीं बिक रही दुकानों के दाम होंगे फ्रीज़ , इस साल दाम नहीं बढ़ाया जाएगा।

डीडीयू मंडल में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, छह माह में रेल दुर्घटना के सभी प्रमुख मामले शून्य

By Ashutosh Kumar Sharma·05 Oct 2026 10:51 PM (IST)
0
डीडीयू मंडल में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, छह माह में रेल दुर्घटना के सभी प्रमुख मामले शून्य

डीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में रेल संरक्षा से जुड़े प्रमुख हादसों का आंकड़ा शून्य रहा। अप्रैल से सितंबर 2026 के दौरान मंडल में कोई परिणामी रेल दुर्घटना, ट्रेन के पटरी से उतरने, सिग्नल पार करने या समपार फाटक पर दुर्घटना का मामला दर्ज नहीं हुआ।

250 से अधिक गहन और औचक निरीक्षण

अति व्यस्त रेल नेटवर्क वाले डीडीयू मंडल में संरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। संरक्षा विभाग ने अब तक 250 से अधिक गहन और औचक निरीक्षण किए हैं। इनमें स्टेशन-कैबिन, समपार फाटक, फुटप्लेट निरीक्षण, एम्बुश और रात्रिकालीन जांच शामिल हैं। रात्रिकालीन जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से भी जांच की गई।

इसके अलावा विभिन्न विभागों को शामिल करते हुए पांच क्रॉस-फंक्शनल संरक्षा ऑडिट किए गए हैं।

दो साल में 120 संभावित जोखिमों की पहचान

मंडल में संभावित संरक्षा खामियों की समय रहते पहचान पर भी जोर दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में 63 और 2025-26 में 57 मामलों में संरक्षा संबंधी जरूरतों की समय रहते पहचान की गई। कुल 120 मामलों में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की गई।

चालू वित्त वर्ष में विभिन्न विभागों के 19 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मासिक संरक्षा पुरस्कार भी दिए गए हैं।

13 विशेष संरक्षा अभियान

संरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चालू वर्ष में 13 विशेष अभियान चलाए गए। इनमें अग्नि सुरक्षा, मानसून के दौरान सावधानियां, शंटिंग सुरक्षा, वातानुकूलित कोचों की जांच तथा पॉइंट्स और क्रॉसिंग की जांच शामिल हैं।

डीडीयू मंडल के सभी 102 समपार फाटकों पर मानवयुक्त व्यवस्था है। इनमें 46 इंटरलॉक्ड और 56 नॉन-इंटरलॉक्ड समपार फाटक शामिल हैं। सड़क उपयोगकर्ताओं को रेल लाइन पार करते समय सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

एनडीआरएफ के साथ मॉक ड्रिल

आपात स्थिति में राहत और बचाव व्यवस्था की तैयारियों को परखने के लिए वर्ष 2025 में एनडीआरएफ के साथ संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। गया में एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन और डीडीयू में 11वीं बटालियन के साथ अभ्यास किया गया। इसमें आपातकालीन स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और राहत-बचाव संसाधनों की तैयारियों को परखा गया।

तकनीकी प्रणालियों की नियमित निगरानी

मंडल के स्टेशनों पर ट्रेन संचालन, सिग्नल और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी सुरक्षा प्रणालियों की निगरानी की जा रही है। इनमें बीपीएसी, आरआरआई/ईआई, एलईडी सिग्नल और आईपीएस जैसी प्रणालियां शामिल हैं।

रेल प्रशासन के अनुसार, व्यस्त रेल नेटवर्क में सुरक्षित परिचालन के लिए निरीक्षण, जोखिम की पहचान, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और आवश्यक सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी है।

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar Sharma

मूल रूप से वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आशुतोष कुमार शर्मा पेशे से स्कूल प्रधानाचार्य हैं। पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े श्री शर्मा की डिजिटल मीडिया, नई तकनीकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में विशेष रुचि है। उनका मानना है कि तकनीक और मीडिया का समन्वय ही भविष्य की पत्रकारिता की दिशा तय करेगा। मीडिया को समाज का चौथा स्तंभ मानते हुए वे सच्चाई, तथ्यपरकता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Ashutosh Kumar Sharma की सभी खबरें देखें →

Leave a Comment

Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

संबंधित लेख

टॉप रीड्स

09 Nov 2026

हस्तिनापुर में आमने-सामने होंगे चंद्रशेखर और रोहिणी? एक ऐलान ने यूपी चुनाव की चर्चा को दी नई दिशा

09 Nov 2026

1990 के गोलीकांड पर फिर आमने-सामने भाजपा-सपा, सनातन पांडेय के बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

09 Nov 2026

राजा भैया के कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा, बोले- ‘शस्त्र और शास्त्र के साथ करो भव्य तैयारी’

09 Nov 2026

दिवाली की बधाई या पाकिस्तान को संदेश? BJP ने ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो शेयर कर कसा तंज

09 Nov 2026

सोनिया के आंसुओं ने फिर सुलगाई बाबरी की बहस, साजिद रशीदी बोले- ये मगरमच्छ के आंसू हैं

10 Nov 2026

यूपी की 209 सीटों पर BJP ने खोले पत्ते! योगी की सहमति वाली सूची दिल्ली पहुंची, कई विधायकों की धड़कनें तेज

09 Nov 2026

पहले गोली चलाने के फैसले को बताया सही, अब बोले- हमने कब कहा चलवाई थी? सनातन पांडेय की सफाई से गरमाई सियासत

10 Nov 2026

शिक्षा जगत में डॉ. पीयूष द्विवेदी ने बढ़ाया बलिया का गौरव, गांव में हुआ सम्मान